ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Grahan 2022 Date in India The first solar eclipse of the year will take place in April these 4 zodiac signs will get profit Astrology in Hindi

अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 4 राशि वालों के बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग

साल 2022 में दो सूर्यग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार,...

अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 4 राशि वालों के बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 11 Mar 2022 12:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

साल 2022 में दो सूर्यग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि 1 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण-

साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण सूतककाल देश में मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम भाग में दिखाई देगा।

आमलकी एकादशी को क्यों कहा जाता है रंगभरी एकादशी, जानें डेट, महत्व व शुभ मुहूर्त

किन राशियों पर होगा असर-

सूर्य को पिता और आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य ग्रहण की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रङण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्यग्रहण का 4 राशियों पर प्रभाव फलदायी रहने वाला है।

1. वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अधूरे काम बनेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफल होंगे। यात्रा करना लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है।

15 मार्च से इन 4 राशि वालों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा, नौकरी व व्यापार में मिलेंगे नए अवसर

2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण लाभकारी साबित होगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

3. तुला- तुला राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर लाभ होने के योग बनेंगे। नौकरी में कई अवसर मिलेंगे। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप ऑफिस में अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

शनिदेव की कृपा से इन 3 राशि वालों के दूर होंगे दुख-दर्द, क्या शामिल है लिस्ट में आपकी राशि?

4. धनु- धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें