ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySurya Grahan 2019 Solar eclipse will be seen on 26th December know surya grahan date and time in india

Surya Grahan 2019: 26 दिसंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में इस जगह इस समय दिखेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने वाला है। इस बार के सूर्य ग्रहण की खास बता यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। भारत में यह केरल के चेरुवथुर में दिखाई देगा।  बताया जा रहा है कि यहां...

Surya Grahan 2019: 26 दिसंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में इस जगह इस समय दिखेगा सूर्य ग्रहण
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 20 Nov 2019 01:58 PM
ऐप पर पढ़ें

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने वाला है। इस बार के सूर्य ग्रहण की खास बता यह है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। भारत में यह केरल के चेरुवथुर में दिखाई देगा।  बताया जा रहा है कि यहां सूर्य ग्रहण साफ नजर आएगा। सूर्य ग्रहण को देखने को लेकर यहा तैयारियां की जा रही हैं। 

भारत समेत दुनिया के पूर्वी यूरोप, उत्तरी-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी अफ्रीका में यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.04 मिनट से शुरू होगा। सूर्य ग्रहण सुबह  9.24 से चंद्रमा सूर्य के किनारे को ढकना शुरू कर देगा। इसके बाद सुबह 9.26  तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 11.05 तक यह सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर 3.12 मिनट का यह सूर्य ग्रहण होगा। 

इस बार ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगूठी की तरह नजर आएगा जिसे वैज्ञानिकों की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है. खास बात है कि इस ग्रहण में सिर्फ सूरज का मध्य भाग ही छाया के क्षेत्र में आता है जबकि सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होता है। आपको बता दें कि इस साल कुल तीन सूर्य ग्रहण हैं, दो ग्रहण लग चुके हैं और एक सूर्य ग्रहण लगना बाकि है।

6 जनवरी 2019: सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे
2 जुलाई: रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे
26दिसंबर19: सुबह8.17 से 10.57 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें