ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysurya grahan 2019 first surya grahan of this year tomorrow on 6th january 2019 know everything about this surya grahan

Surya Grahan 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी यहां

Surya Grahan 2019 6 January: साल 2019 का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण के रूप में पड़ा। यह आंशिक सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है, जो कि आज सुबह 5 बजे से शुरू होकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहा। इस आंशिक...

Surya Grahan 2019: साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी यहां
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 06 Jan 2019 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Surya Grahan 2019 6 January: साल 2019 का पहला ग्रहण सूर्यग्रहण के रूप में पड़ा। यह आंशिक सूर्यग्रहण खत्म हो चुका है, जो कि आज सुबह 5 बजे से शुरू होकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहा। इस आंशिक सूर्यग्रहण से जुड़े समय, स्थान, सावधानियां, स्नान-दान, धर्म-कर्म आदि सभी जानकारियां हम आपको बता रहे हैं।

सूर्य ग्रहण का समयः
यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 6 जनवरी की सुबह 5:04 मिनट से शुरू होकर सुबह 9:18 मिनट तक रहा।

Surya Grahan 2019: जब सूर्यग्रहण के कारण बचे थे अर्जुन के प्राण, जानें क्या है धार्मिक मान्यताएं

Surya Grahan 2019: सूर्यग्रहण कल, ये होगा देश-दुनिया पर असर

स्थानः
यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखा। बल्कि उत्तर-पूर्वी चीन, मंगोलिया, जापान, पूर्वी रूस, उत्तर और पूर्वी अलास्का में देखा गया।

ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां:
ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि भारतीय वैदिक ज्योतिष में ग्रहण का बहुत ज्यादा महत्व है। इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन सहित सभी जीव जन्तुओं पर पड़ता है। इसी कारण से गर्भवती महिलाओं, सहित अन्य आवश्यक कार्यो में पालन करना उत्तम होगा। 

  • ग्रहण न देखें
  • नुकीली चीज का प्रयोग न करें
  • कपड़े न सिले अर्थात सुई का प्रयोग न करें
  • ग्रहण के दौरान चाकू का प्रयोग न करें
  • ग्रहण के बाद स्नान करें
  • अपने ईष्ट देव को याद करें
  • हालांकि, इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत या यहां रहने वाले लोगों पर नहीं पड़ेगा।

स्नान-दान का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यतानुसार सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण में गंगा स्नान से श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के बाद स्नान और दान करना भी बहुत अच्छा रहता है। इसलिए गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी, चांदी-स्टील की कटोरी में खीर दान से खास लाभ मिलेगा।

Solar eclipse 2019: ज्योतिषियों के अऩुसार सूर्य ग्रहण का भारत में असर नहीं, फिर भी रखें इन बातों का ध्यान

अगला ग्रहण कब?
6 जनवरी को पड़ रहे सूर्यग्रहण के बाद अगला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो कि इसी महीने यानि 21 जनवरी को पड़ेगा। यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें