ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysurya aur budh ki yuti sun and mercury in scorpio predictions rashi parivartan horoscope rashifal positive effects on zodiac signs Astrology in Hindi

सूर्य और बुध की युति से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

ज्योतिष में सूर्य और बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को को आत्मा, पिता, मान-  सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है तो वहीं बुध को...

सूर्य और बुध की युति से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 28 Nov 2021 06:52 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिष में सूर्य और बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य को को आत्मा, पिता, मान-  सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है तो वहीं बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। सूर्य और बुध की युति को बेहद शुभ माना जाता है। इस समय सूर्य और बुध एक ही राशि में विराजमान हैं। सूर्य और बुध इस समय वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध की युति 10 दिसंबर तक रहेगी। 10 दिसंबर तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सूर्य और बुध की युति से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है... 

वृष राशि

  • कार्यों में सफलता मिलेगी। 
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

सूर्य देव की कृपा से 16 दिसंबर तक ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, चमकेगा भाग्य का सितारा

सिंह राशि

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
  • कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
  • व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है।

30 नवंबर तक ये राशि वाले रहेंगे दुख-दर्द से दूर, नौकरी और व्यापार में करेंगे तरक्की

कन्या राशि

  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय बेहद शुभ है।
  • कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • मकर राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
  • शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।
  • नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

आने वाले 13 दिनों तक इन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय

कुंभ राशि

  • पंचमेश व अष्टमेश होकर राज्य भाव में।
  • उत्तम विद्या, डिग्री में तनाव के साथ वृद्धि।
  • वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ।
  • घरेलू सुख व माता के स्वास्थ्य में सुधार।
  • गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि।
  • बौद्धिक क्षमता व लेखन शक्ति में वृद्धि।
  • सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता कम होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें