ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysun transit surya rashi parivartan gochar predictions horoscope rashifal effects on zodiac signs Astrology in Hindi

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से बदल गया है इन राशियों का भाग्य, आने वाले 25 दिन वरदान के समान

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य हर माह में 1 बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के...

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से बदल गया है इन राशियों का भाग्य, आने वाले 25 दिन वरदान के समान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 21 Nov 2021 07:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य हर माह में 1 बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य देव ने 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य देव अब 16 दिसंबर को राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तया है। आइए जानते हैं सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का भाग्य बदल गया है...

वृष राशि

  • मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
  • नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। 
  • आय में वृद्धि होगी।
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • परिवार का भी सहयोग मिलेगा। 
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

2022 में इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मिथुन राशि

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 
  • घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • लाभ में वृद्धि की संभावना है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा।

कन्या राशि

  • वाणी में मधुरता रहेगी।
  • परिवार का साथ मिलेगा। 
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
  • किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा। 
  • लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र: इन चीजों को घर में रखने से नहीं होता धन का अभाव, पढ़ें मान्यता

मकर राशि

  • कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। 
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  • घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। 
  • वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
  • नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
  • आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  • माता का सहयोग मिलेगा। 
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें