कुछ दिनों बाद होगा इस माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, मेष, मिथुन, वृश्चिक वाले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित, पढ़ें राशिफल

sun transit surya rashi parivartan 2023 : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है।

offline
कुछ दिनों बाद होगा इस माह का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, मेष, मिथुन, वृश्चिक वाले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित, पढ़ें राशिफल
Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली
Mon, 6 Feb 2023 5:16 AM

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ दिनों बाद 13 फरवरी को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आत्म संयत रहें। मन परेशान रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

5 मार्च तक का समय इन 5 राशियों के लिए कष्टकारी, शनि के अशुभ प्रभावों से रहेंगे परेशान

कर्क राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। क्रोध से बचें। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार के विस्तार के लिए विदेश जा सकते हैं।

तुला राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर तो मिलेंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी, परंतु कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। माता का सान्निध्य मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। आत्मसंयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

फरवरी में 2 बार राशि परिवर्तन कर ये ग्रह मचाएगा उथल- पुथल, सभी 12 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परंतु संयत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सद्भाव बनाकर रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चोें की अधिकता रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

अपना राशिफल जाने
धर्म की अगली ख़बर पढ़ें
Surya Rashi Parivartan 2023 Sun Transit Rashi Parivartan 2023 Surya Gochar 2023
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें