ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysun transit in gemini surya rashi parivartan surya gochar june 2021 predictions rashifal horoscope effects on zodiac signs

Sun Transit In Gemini Surya Rashi Parivartan : 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत अधिक महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 15 जून, 2021, मंगलवार को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश...

Sun Transit In Gemini Surya Rashi Parivartan : 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 14 Jun 2021 05:27 AM
ऐप पर पढ़ें

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत अधिक महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 15 जून, 2021, मंगलवार को सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 16 जुलाई तक मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल...

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। 
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। 
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिला- जुला रहने वाला है।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, लेकिन इस समय अधिक धन- खर्च न करें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। 
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक राशिफल (13-19 जून): वृषभ और धनु राशि वालों को मिलेंगे रोजगार के अवसर, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह

मिथुन राशि

  • सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि में ही होने जा रहा है।
  • धन का खर्च अधिक हो सकता है। 
  • व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • लेन- देन न करें। 
  • इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
  • आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

इन 4 राशि के लोग बातचीत से ही जीत लेते हैं भरोसा और दिल, क्या आप भी इसमें हैं शामिल?

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
  • परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। 
  • मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि

  • सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • कार्यों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

  • सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

इस साल इन राशियों पर मेहरबान हैं शनि देव, कर लें ये खास उपाय बरसने लगेगी विशेष कृपा

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में धैर्य रखने की आवश्यकता है।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। 
  • धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

Nirjala Ekadashi 2021 : निर्जला एकादशी के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा 24 एकादशी व्रत का फल

मीन राशि

  • मीन राशि के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • धन का अधिक खर्च न करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें