ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysun transit cancer on 16 july 2018 at night know affect on your zodiac signs

आज कर्क राशि में सूर्य करेगा प्रवेश, इन राशिवालों पर पड़ेगा असर

आज सूर्य रात में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य अगलेमहीने की 17 तारीख तक इसी राशि में रहेगा। भारतीय समय अनुसार 16 जुलाई 2018 को रात्रि 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्य जब...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीTue, 17 Jul 2018 08:42 AM

सूर्य रात में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है

सूर्य रात में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है1 / 2

आज सूर्य रात में कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य अगलेमहीने की 17 तारीख तक इसी राशि में रहेगा। भारतीय समय अनुसार 16 जुलाई 2018 को रात्रि 10 बजकर 27 मिनट पर सूर्य जब कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो जल तत्व की राशि मीन उदय हो रही होगी। मीन लग्न की कुंडली में लग्नेश गुरु अष्टम भाव में अशुभ स्थिति में हैं और अष्टमेश शुक्र छठे भाव में जन-धन की हानि का अशुभ योग बना रहे हैं। इस राशि परिवर्तन से कर्क संक्रांति की कुंडली से अगले 30 दिनों में भारी वर्षा, बादल फटने, भूकंप और भूस्खलन से भारी जान-माल के नुकसान के योग बनते दिख रहे हैं। सूर्य के दशा परिवर्तन का असर अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा।

आज कर्क राशि में सूर्य करेगा प्रवेश

आज कर्क राशि में सूर्य करेगा प्रवेश2 / 2

मेष राशिः 

सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। इस दौरान आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति और लाभ मिलेगा। 

वृष राशि:

वृष राशि वाले आत्मविश्वास में भरे रहेंगे।  इस गोचर से आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा और आप खुलकर दूसरों के आगे अपनी बात रख पाएंगे।

मिथुन राशि:

इस गोचर से आर्थिक क्षेत्र में आपकी तरक्की होने के संकेत हैं। बेरेजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी की ओर से आपको लाभ मिलेगा। कोई कानूनी विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है। 

कर्क राशि: 

सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। यह गोचर आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। इस दौरान आपकी शत्रुओं पर विजय होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी आपकी विजय होगी। नया व्यवसाय प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। संभव हो सके तो समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। आपकी अपने व्यवसाय के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है, आपको तभी लाभ मिलेगा। परिवार की तरफ से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न बना रहेगा।

कन्या राशि

इस गोचर से विदेश जाने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। आपको आर्थिक लाभ होगा। नौकरी व्यवसाय में अपने अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें लाभ और प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएंगे। विदेश व्यापार से आपको मुनाफा होगा। ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होने की संभावना है।

तुला राशि:

यह गोचर आपके लिए काफी शुभ रहेगा। कार्यस्थल में उन्नति होने के शुभ संकेत हैं। सरकार की किसी कार्ययोजना से आपको लाभ मिलेगा। परिवार का आपको पूरी तरह सपोर्ट मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकती है या आपको कोई अन्य शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

इस गोचर से कानूनी मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। शत्रुओं को पराजित करने में भी सफल होंगे। सरकार से आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी छवि में सुधार होगा। व्यवसाय पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशि

यह गोचर आपकी राशि के लिए मिश्रित फलदायी होगा। सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी मेहनत और लगनशीलता से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग और लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

मकर राशि

यह गोचर आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। सूर्य आपकी राशि के सातंवे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और पुराना उधार भी आप इस दौरान चुका देंगे। वृद्ध महिला के सहयोग से आपके बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका उत्साह देखते ही बनेगा। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा है। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं में विजेता बनने का माौका मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अनुकूल है, नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ होगा।

मीन राशि

सूर्य आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। नौकरी में ट्रासंफर होने की पूर्ण संभवाना है। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकते हैं। फिलहाल आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक़ में आ सकता है।