ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySuccess Mantras Do not be afraid of problems but enjoy life while facing them

सक्सेस मंत्र:समस्याओं से घबराएं नहीं बल्कि उनका सामना करते हुए जीवन का आनंद लें

परेशानियों में घिरा एक मनुष्य अपने जीवन से इतना परेशान हो गया था कि निराश होकर एक पहाड़ के पास जाकर बैठ गया। उसी समय वहां से एक दार्शनिक गुजर रहे थे।  उन्होंने युवक को निराश बैठे हुए देखा और...

सक्सेस मंत्र:समस्याओं से घबराएं नहीं बल्कि उनका सामना करते हुए जीवन का आनंद लें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

परेशानियों में घिरा एक मनुष्य अपने जीवन से इतना परेशान हो गया था कि निराश होकर एक पहाड़ के पास जाकर बैठ गया। उसी समय वहां से एक दार्शनिक गुजर रहे थे। 

उन्होंने युवक को निराश बैठे हुए देखा और कहा कि तुम इतने निराश क्यों हो? युवक ने बताया, मैं बहुत निराश हूं। मेरे जीवन में बहुत परेशानियां हैं। एक परेशानी खत्म नहीं होती कि दूसरी खड़ी हो जाती है। 

दार्शनिक ने कहा, बस इतनी सी बात। वो उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में वो ऊंटों के एक व्यापारी के पास रुक गए और उस व्यक्ति को भी वहीं रुकने के लिए बोला। रात होने पर जब सोने जा रहे थे तो उन्होंने उस व्यक्ति से कहा कि आज व्यापारी बीमार हैं इसलिए तुम तब सोना जब सारे ऊंट सो जाएं। दार्सनिक की बात मानकर वह ऊंटों के सोने का इंतजार करता रहा।

सुबह हुई तो दार्शनिक उसके पास पहुंचा और बोला, अच्छी नींद आई होगी तुम्हें? व्यक्ति ने जवाब दिया, कहां पूरी रात नहीं सो पाया। एक ऊंट सोता तो दूसरा ऊंट उठ जाता है। दार्शनिक ने व्यक्ति को समझाया, जिंदगी भी इसी तरह है। एक समस्या जाएगी तो दूसरी खड़ी हो जाएगी। इसलिए उनका डटकर मुकाबला करो और जीवन का आनंद लेते हुए उनका सामना करो। उनसे घबराना बिल्कुल नहीं चाहिए।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें