Success Mantra : इन 3 बातों के बिना अधूरी है आपकी सफलता
सफलता पाने के लिए जीवन में जिन बातों को अपनाना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि कुछ बातों को अपने जीवन से निकालना। वहीं, सफलता को पाने के लिए ऐसी कई बातें है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है,...
सफलता पाने के लिए जीवन में जिन बातों को अपनाना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है कि कुछ बातों को अपने जीवन से निकालना। वहीं, सफलता को पाने के लिए ऐसी कई बातें है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है, जबकि उन बातों को सही तरह से समझकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मानवता
सोचिए! कि आप कहीं काम से जा रहे हैं, ऐसे में आपके सामने कोई एक्सीडेंट हो जाता है और आप अपने कार्यों को महत्व देते हुए उस घायल व्यक्ति की मदद नहीं करते। ऐसा करके आप उस वक्त तो अपने कार्य को कर लेंगे लेकिन धीरे-धीरे आत्मग्लानिता में घिरकर आप अपना आत्मविश्वास खोने लग जाएंगे। सही मायनों में सफलता का अर्थ बेहतर इंसान बनने से भी है। आपको कुछ बनने के लिए सबसे पहले इंसान बने रहना होगा।
समर्पण
आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं, इस बात को ध्यान में रखने के साथ आपको उस चीज को पाने के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाना चाहिए। बहुत से लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन लक्ष्य को पाने के लिए उनमें समर्पण भाव नहीं होता। इस बात को सबसे ज्यादा नजरअंदाज किया जाता है।
भावुकता
भावुकता एक ऐसा शब्द है, जो आपको सफल बनाने के साथ असफल भी बना सकता है। आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित करते हुए अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। जैसे, महाभारत में अर्जुन के साथ, जिन भावनाओं को हृदय की उदारता या महानता मानकर अर्जुन धर्मयुद्ध से विमुख हो रहे थे, वह भावनाओं का असंतुलन ही था। गीता के माध्यम से श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इसे नियंत्रित रखते हुए कर्म करने का ज्ञान दिया।