सक्सेस मंत्र : 'आपका भविष्य उस पर तय होता है जो आज आप करते हैं'- महात्मा गांधी

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बीती बातों को भूलाकर आगे बढ़ना ही जिंदगी है। हमारे देश में अनगिनत महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने ओजपूर्ण विचारों और कर्म से समाज व दुनिया को प्रभावित किया है। इन महापुरुषों के विचार आज भी हमे...

सक्सेस मंत्र : 'आपका भविष्य उस पर तय होता है जो आज आप करते हैं'- महात्मा गांधी

बीती बातों को भूलाकर आगे बढ़ना ही जिंदगी है। हमारे देश में अनगिनत महापुरुष हुए हैं जिन्होंने अपने ओजपूर्ण विचारों और कर्म से समाज व दुनिया को प्रभावित किया है। इन महापुरुषों के विचार आज भी हमे सकारात्मक सोच के साथ मुश्किलों को हल करने का रास्ता दिखाते हैं। इनमें कुछ महापुरुष ऐसे भी हुए हैं जो प्रवचन के जरिए लोगों में सुधार लाने की कोशिश करने के बजाए स्वयं वह काम करके लोगों का पथ प्रदर्शन करने का काम किया है। ऐसे में ही महापुरुषों में एक थे महात्मा गांधी।

गांधी जी के आप हजारों विचारों का अध्ययन कर कुछ सीख सकते हैं लेकिन यहां उनका एक ऐसे विचार में बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदलने के लिए काफी है।

महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा "सत्य के साथ मेरे प्रयोग" में लिखा है, "आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या करते हैं।" यानी यदि आपने अपना आज बेहतर कर लिया तो कल निश्चत रूप से ही बेहतर होगा। इसलिए भूत और भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान को बेहतर बनाने में जुट जाइए। यदि अपने आज का उपयोग सही करते हैं तो आपका भविष्य अपने आप ही अच्छा होगा। 

Alakha Ram Singh

लेखक के बारे में

Alakha Ram Singh
करीब एक दशक से पत्रकारिता कर रहे अलख सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। अलख बांदा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए इन मास कॉम्युनिकेशन किया है। अलख वर्ष 2014 से डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले करीब एक वर्ष तक प्रिंट मीडिया में रिपोर्टिंग/फ्रीलांसिंग भी कर चुके हैं। अलख 2016 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले अमर उजाला और एनबीटी गुड़गांव में भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़सक्सेस मंत्र : 'आपका भविष्य उस पर तय होता है जो आज आप करते हैं'- गांधी