ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySuccess Mantra Whatever happens in life is for good

सक्सेस मंत्र: जीवन में जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है

एक बार शहंशाह अकबर और बीरबल शिकार करने निकले। वहां शिकार करते वक्त अकबर की उंगली कट गई। इस वजह से अकबर को काफी दर्द हो रहा था। यह देखकर बीरबल ने अकबर से कहा कि कोई बात नहीं जो भी होता है वह अच्छे के...

सक्सेस मंत्र: जीवन में जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 20 Nov 2017 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बार शहंशाह अकबर और बीरबल शिकार करने निकले। वहां शिकार करते वक्त अकबर की उंगली कट गई। इस वजह से अकबर को काफी दर्द हो रहा था। यह देखकर बीरबल ने अकबर से कहा कि कोई बात नहीं जो भी होता है वह अच्छे के लिए होता है। यह सुनकर अकबर को काफी गुस्सा आया। अकबर ने फौरन आदेश दिया कि तुरंत बीरबल को ले जाकर जेल में डाल दिया जाए। इसके बाद सैनिकों ने आदेश मानते हुए बीरबल को जेल में डाल दिया। ​

अकबर जंगल में आगे बढ़े कि तभी रास्ते में कुछ आदिवासी मिल गए और उन्हें बंदी बना लिया। अकबर को लेकर आदिवासी अपने मुखिया के पास लेकर गए। वहां जाकर अकबर को जैसे ही बलि के लिए ले जाया गया, आदिवासियों को अकबर की कटी हुई उंगली दिखाई दी।

एक आदिवासी ने कहा कि चूंकि उंगली कटी हुई है इसलिए बलि नहीं दी जा सकती है और अकबर को रिहा कर दिया। जंगल से वापस आते हुए अकबर ने मन ही मन सोचा कि बीरबल ने जो बात कही थी वह बिल्कुल सही थी। जो कुछ भी होता है, वह अच्छे के लिए होता है। उन्होंने फौरन बीरबल को रिहा करवाने का आदेश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें