ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysuccess mantra follow swami vivekanands thoughts to get success

सक्सेस मंत्रः सफलता पाने के लिए अपनाएं स्वामी विवेकानंद के विचार

भारतीय हिंदू संयासी स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही कम उम्र में उन महान व्यक्तियों के बीच स्थान स्थापित किया, जहां अधिकतर लोग पूरी जिंदगी के बाद भी नहीं पहुंच पाते। वह दुनिया के लिए महान विचारक भी थे,...

सक्सेस मंत्रः सफलता पाने के लिए अपनाएं स्वामी विवेकानंद के विचार
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 18 Jul 2018 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हिंदू संयासी स्वामी विवेकानंद ने बहुत ही कम उम्र में उन महान व्यक्तियों के बीच स्थान स्थापित किया, जहां अधिकतर लोग पूरी जिंदगी के बाद भी नहीं पहुंच पाते। वह दुनिया के लिए महान विचारक भी थे, जिनके विचार कई सदियों तक लोगों को प्रेरित और मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाकर सफलता भी हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं उनके महान विचार...

विचार 1: उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।

विचार 2: उठो मेरे शेरों, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।

विचार 3: ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।

विचार 4: जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।

विचार 5: विश्व एक व्यायामशाला है जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें