ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysuccess mantra difficulties create space for new inventions

सक्सेस मंत्र : नए आविष्कार और विचारों का रास्ता बनाती हैं मुश्किलें, इनसे घबराएं नहीं

जापान के लोग ताजा मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन जब जापान के आसपास के समुद्र तट पर ज्यादा मछलियों की संख्या कम होने लगी तो उनके लिए ताजा मछलियां लाना मुश्किल होने लगा। लिहाजा मछुआरे ताजा मछलियों...

सक्सेस मंत्र : नए आविष्कार और विचारों का रास्ता बनाती हैं मुश्किलें, इनसे घबराएं नहीं
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली Mon, 01 Apr 2019 02:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के लोग ताजा मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन जब जापान के आसपास के समुद्र तट पर ज्यादा मछलियों की संख्या कम होने लगी तो उनके लिए ताजा मछलियां लाना मुश्किल होने लगा। लिहाजा मछुआरे ताजा मछलियों के लिए नौकाएं समुद्र में दूर तक ले जाने लगे। यही नहीं नौकाओं का साइज भी बड़ा होता जा रहा था। इतनी मेहनत के बावजूद परेशानी यह थी कि मछलियां वापस लेकर आने में वक्त लगता था। इसके कारण मछलियां बासी हो जाती थीं और ग्राहकों को पसंद नहीं आती थीं। 

मछुआरों की समस्या जस की तस थी। इसके निपटारे के लिए जापानी मछुआरों ने एक ऐसा फ्रीजर ईजाद किया जो नौकाओं में ही फिट हो जाया करता था। फिशिंग बोट में इस फ्रीजर के भीतर मछलियों को रखा जा सकता था। मछुआरे खूब खुश हुए। लेकिन कुछ समय बाद लोगों को इतने अधिक समय तक फ्रिजर में रखी हुई मछलियों का स्वाद बदला बदला सा लगता था। उन्हें यह मछलियां भाती नहीं थीं। उसमें ताजगी नहीं थी।

जापानी बुद्धिजीवियों ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया। उन्होंने नौकाओं में ही मछली घर बनवा लिए। मछलियों को समुद्र जैसा माहौल दिया। लेकिन इस घर में मछलियां कुछ समय के लिए हिलती थी फिर बेजान हो जाया करती थीं। 

इसके बाद जापानी बुद्धिजीवियों ने और दिमाग लगाया। उन्होंने इस मछली घर में एक छोटी से शार्क डालना शुरू कर दिया। मछलियां अफनी रक्षा के लिए इधर उधर भागती हैं और इस तरह से वह पूरी तरह एक्टिव रहती हैं और बेजान नहीं होतीं। शार्क कुछ मछलियों को खा जरूर जाती हैं लेकिन ज्यादातर मछलियां ताजा हालत में जापान पहुंचती हैं। 

इस स्टोरी से मिलती है ये 3 सीखें 
- हर चुनौती का एक समाधान होता है, इससे जूझने का मजा लें। 
- चुनौतियां जीवन जीने की योग्यता देती है।
- हर मुश्किल ही एक नई सोच, नए विचार और नए आविष्कार को जन्म देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें