Hindi Newsधर्म न्यूज़Stars of luck will shine by wearing onyx gemstone you can get freedom from serious diseases

गोमेद रत्न को धारण करने से चमक उठेंगे किस्मत के सितारे, मिल सकती है गंभीर बीमारियों से मुक्ति

राहु ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष गोमेद रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। इस रत्न को धारण करने से रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Archana Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 27 Sep 2022 01:05 PM
share Share
Follow Us on
गोमेद रत्न को धारण करने से चमक उठेंगे किस्मत के सितारे, मिल सकती है गंभीर बीमारियों से मुक्ति

गोमेद राहु ग्रह का रत्न है। यह रत्न देखने में बहुत सुंदर होता है। गोमेद रत्न लाल और भूरे रंग का होता है। यह बहुत चमकदार होता है। गोमेद रत्न भारत ,ब्राजील और श्रीलंका में आसानी से पाया जाता है। राहु ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष गोमेद रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। इस रत्न को धारण करने से रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। गोमेद रत्न को धारण करने से ब्लड कैंसर, आंखों और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। गोमेद रत्न के साथ कभी मूंगा व पुखराज धारण नहीं करना चाहिए।

किसे धारण करना चाहिए गोमोद रत्न - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोमेद रत्न मिथुन, वृषभ, कन्या ,तुला और  कुंभ राशि के लोगों को धारण करना चाहिए।  गोमेद रत्न को हमेशा चांदी की अंगूठी में धारण करना चाहिए। इस रत्न की जितने फायदे हैं, उतने ही दुष्प्रभाव भी है। गोमेद रत्न को धारण करने से पूर्व अपनी राशि और कुंडली के अनुसार ज्योतिष से सलाह जरूर लें। गोमेद रत्न धारण करने से राजनीति में करियर बनाने वाले लोगों को बेहद लाभ मिलता है। 


किसे धारण नहीं करना चाहिए गोमोद रत्न - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी राशि में राहु , 5वें, 8वें, 9वें,  11वें और 12वें स्थान पर बैठा हुआ हो। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी गोमेद रत्न धारण नहीं करना चाहिए। वरना इसके बेहद उल्टे परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में भी बेहद नुकसान हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें