Somvati Amavsya 2021: सोमवती अमावस्या के दिन विष्कुम्भ योग का शुभ संयोग, जानिए इस दिन बनने वाले सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Somvati Amavsya 2021: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस साल सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल को विष्कुम्भ योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। चैत्र माह की अमावस्या पर कई धार्मिक...

Somvati Amavsya 2021: सोमवती अमावस्या के दिन विष्कुम्भ योग का शुभ संयोग, जानिए इस दिन बनने वाले सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Somvati Amavsya 2021: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस साल सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल को विष्कुम्भ योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। चैत्र माह की अमावस्या पर कई धार्मिक कार्य किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्रतधारी को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता भी है। कहते हैं कि इस दिन दान करने से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 12 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे तक उपरांत प्रतिपदा। इस दिन नक्षत्र रेवती सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अश्विनी। वैधृति योग दोपहर 02 बजकर 27 मिनट तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग। करण नाग सुबह 08:00 बजे तक उसके बाद किस्तुघन रात 09 बजकर 06 मिनट तक, बाद  में बव लग जाएगा। सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

पूरे साल में केवल एक ही आएगी सोमवती अमावस्या, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करें-क्या नहीं

सोमवती अमावस्या के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक।
अमृत काल - सुबह 08 बजकर 50 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त -सुबह 04 बजकर 36 मिनट से सुबह 05 बजकर 24 मिनट तक।

सोमवती अमावस्या के दिन बन रहे ये अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सुबह 7 बजकर 46 मिनट से सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक।
यम गण्ड - सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
कुलिक - दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक।
दुर्मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से शाम 04 बजकर 12 मिनट तक।
वर्ज्यम् - सुबह 09 बजकर 51 मिनट से  सुबह 11 बजकर 38 मिनट तक।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय - 6:12 AM
सूर्यास्त - 6:42 PM
चन्द्रोदय - Apr 12 6:22 AM
चन्द्रास्त - Apr 12 7:04 PM

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan