ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySomvati Amavasya 2023 date time shubh muhrat pujan vidhi

Somvati Amavasya 2023 : साल 2023 में पड़ेंगी 3 सोमवती अमावस्या, पहली है फरवरी में, नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त

Somvati Amavasya 2023 mein kab kab hain know date time : हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में अमावस्या पड़ती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है।

Somvati Amavasya 2023 : साल 2023 में पड़ेंगी 3 सोमवती अमावस्या, पहली है फरवरी में, नोट कर लें डेट और शुभ मुहूर्त
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 05 Feb 2023 02:48 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में अमावस्या पड़ती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल 3 सोमवती अमावस्या पड़ रही हैं। आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व...

सोमवती अमावस्या का महत्व

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन पितरों का तर्पण करने से उनका विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व होता है।
  • सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
  • इस पावन दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ होता है।

सोमवती अमावस्या पूजा- विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। संभव हो तो इस दिन पवित्र नदियों में स्ना करें। 
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत करें। सोमवती अमावस्या के व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। 
  • भगवान शिव की अराधना कर उन्हें भोग लगाएं। 
  • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की आरती करें।
  • इस दिन आप दिनभर ऊॅं नम: शिवाय का जप भी कर सकते हैं।

5 मार्च तक का समय इन 5 राशियों के लिए कष्टकारी, शनि के अशुभ प्रभावों से रहेंगे परेशान

साल 2023 सोमवती अमावस्या डेट और मुहूर्त

1- 20 फरवरी 

मुहूर्त- 

फाल्गुन, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ - 04:18 पी एम, फरवरी 19

फाल्गुन, कृष्ण अमावस्या समाप्त - 12:35 पी एम, फरवरी 20

2- 17 जुलाई

मुहूर्त-

श्रावण, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ - 10:08 पी एम, जुलाई 16

श्रावण, कृष्ण अमावस्या समाप्त - 12:01 ए एम, जुलाई 18

शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

3- 13 नवंबर

मुहूर्त-

कार्तिक, कृष्ण अमावस्या प्रारम्भ - 02:44 पी एम, नवम्बर 12

कार्तिक, कृष्ण अमावस्या  समाप्त - 02:56 पी एम, नवम्बर 13

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें