ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysolve problems and get success in life

सक्सेस मंत्र: समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़े

एक लड़का प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वो हमेशा अपनी जिंदगी में परेशान रहता था और सुबह-शाम परेशानियों का रोना रोता था। एक दिन उसके शहर में एक महात्मा आए। वह लड़का भी उनके दर्शन के लिए गया। सभी...

सक्सेस मंत्र: समस्याओं का समाधान करते हुए आगे बढ़े
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीThu, 21 Jun 2018 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एक लड़का प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वो हमेशा अपनी जिंदगी में परेशान रहता था और सुबह-शाम परेशानियों का रोना रोता था। एक दिन उसके शहर में एक महात्मा आए। वह लड़का भी उनके दर्शन के लिए गया।

सभी महात्मा के सामने अपनी परेशानी बता रहे थे। लड़के ने महात्मा को बताया, मैं बहुत परेशन हूं, कृप्या करके कोई तरीका बताएं जिससे सभी परेशानियां खत्म हो जाएं। महात्मा मुस्कुराए और बोले, मैं तुम्हारी परेशानियों का हल कल बताउंगा। लेकिन मेरी एक शर्त हैं आज तुम्हें मेरे ऊंटों की देखभाल करनी होगी। जब सारे ऊंट बैठ जाएं तो तुम सो जाना।

युवक ने महात्मा की बात मान ली। इसके बाद अगले दिन महात्मा ने उस लड़के से पूछा, तुम्हें कैसी नींड आई। लड़के ने कहा कि मैं जरा भी नहीं सो पाया। जब भी एक ऊंट बैठता दूसरा खड़ा हो जाता। महात्मा जी ने कहा, मुझे मालूम था कि यही होगा। उन्होंने आगे बताया कि आज तक कभी भी सारे ऊंट एक साथ नहीं बैठ पाते हैं। लड़का बोला, जब आपको पता था तो आपने मुझे य काम क्यों सौंपा?

तब महात्मा ने कहा कि ऊंट की तरह ही आपका जीवन है, जिंदगी में समस्याएं बनी रहती हैं। जब एक समस्या बैठ जाती है तो दूसरी समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए इन समस्याओं का समाधान करते हुए ही जीवन जीना चाहिए। इनसे घबराना या परेशान नहीं होना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें