ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySolar Eclipse 2021 When will the last solar eclipse of the year take place read the special things related to the eclipse Astrology in Hindi

Solar Eclipse 2021: कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, पढ़ें ग्रहण से जुड़ी खास बातें

साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ घटना माना जाता है। ग्रहण के दौरान शुभ...

Solar Eclipse 2021: कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, पढ़ें ग्रहण से जुड़ी खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 24 Nov 2021 11:14 AM
ऐप पर पढ़ें

साल का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि है। सूर्य ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ घटना माना जाता है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं में सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो यह सूर्य ग्रहण की घटना होती है। जानिए सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें-

सूर्य ग्रहण का समय-

सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगा। सूर्य ग्रहण का मध्यकाल दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। खग्रास दोपहर 1 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा।

नए साल में इन 8 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, देखें क्या शामिल है आपकी राशि?

किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव-

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है। जिसके कारण इस राशि वालों के लिए यह घटना बेहद खास मानी जात रही है। इसके अलावा ग्रहण का असर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र पर सबसे ज्यादा रहेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण-

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का भारत में असर न के बराबर होगा। इसे केवल ऑस्ट्रेलिया व अफ्रीका के दक्षिणी क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इसे नाम्बिया, प्रशांत, अटलांटिका, हिंद महासागर और अंटाकर्टिका क्षेत्र में भी देखा जा सकेगा।

नाजुक दिल वाले होते हैं इन राशियों के लोग, छोटी बातों से भी टूट जाता है दिल

सूर्य ग्रहण का सूतक काल-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें