ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySolar Eclipse 2021 When will the first solar eclipse of the year and things should be taken care of during eclipse know the remedy

Solar Eclipse 2021: साल का पहला सूर्यग्रहण कब लगेगा? ग्रहण के दौरान इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जान लें उपाय

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ समयावधि होती है। इस दौरान कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। दोनों...

Solar Eclipse 2021: साल का पहला सूर्यग्रहण कब लगेगा? ग्रहण के दौरान इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जान लें उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 22 Mar 2021 06:40 AM
ऐप पर पढ़ें

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। साल 2021 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ समयावधि होती है। इस दौरान कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। दोनों सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देंगे। इसलिए इन ग्रहों का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे का होता है।

जानिए 2021 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण-

10 जून 2021- साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, उत्तरी कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा।

4 दिसंबर 2021- इस दिन साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।

साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जान लें डेट, सूतक काल और चंद्र देव से जुड़ी कथा

ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए-

1. मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण व्यक्ति के बीमार होने की ज्यादा संभावना रहती है।

2. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।

3. ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।

4. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन अमावस्या कब है? शुभ मुहूर्त में करें पितरों का तर्पण, जानें तरीका

ग्रहण के बाद बुरे असर से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय-

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल खत्म होते ही घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करनी चाहिए।ऐसा करने से माना जाता है कि घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। 

2. ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। घर के मंदिर को भी गंगाजल से शुद्ध करना न भूलें।

3. ग्रहण के समय पहने हुए वस्त्रों को स्नान करने के बाद बदल लेना चाहिए। 

4. ग्रहण के बुरे असर से बचने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद गरीबों को भोजन करवाएं या जरूरतमंदों को दान दें।
 
5. ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान शिव की अराधना करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को हरी घास पक्षियों को दाना देने से भी पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें