ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySolar Eclipse 2020 Kankanakruti Surya grahan starts at time 10 31 am today Ganga sanaan donations will be rewarded

Solar Eclipse 2020: कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान, दान से मिलेगा पुण्य लाभ

Solar Eclipse 2020:  आषाढ़ अमावस्या रविवार को आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में दृश्यमान होगा। सूर्यग्रहण का आरंभ सुबह 9:16 बजे से...

Solar Eclipse 2020: कंकणाकृति सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान, दान से मिलेगा पुण्य लाभ
वरिष्ठ संवाददाता,प्रयागराज Sun, 21 Jun 2020 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

Solar Eclipse 2020:  आषाढ़ अमावस्या रविवार को आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में दृश्यमान होगा। सूर्यग्रहण का आरंभ सुबह 9:16 बजे से हुआ। 

ज्योतिषाचार्य उत्तम भट्टाचार्य के अनुसार ग्रहण में गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है। ग्रहण के आरंभ और ग्रहण पूर्ण होने पर भी स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि जो व्यक्ति मोक्ष के बाद स्नान नहीं करता है, उस पर तब सूतक लगा रहता है, जब तक दूसरा ग्रहण नहीं आ जाता। ग्रहण काल में किया गया अनुष्ठान फलदायी होता है।

सूतक लगने से मन्दिरों के पट बन्द : शनिवार रात में सूतक शुरू होते ही मन्दिरों के पट बन्द कर दिए गए। ग्रहणकाल के दौरान भक्त भजन, कीर्तन और मंत्र जाप करेंगे।

मोक्ष काल के बाद होगा स्नान-दान: भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि के मुताबिक सूर्यग्रहण के मोक्षकाल के बाद हनुमान जी की प्रतिमा का गंगा जल और दूध-दही से अभिषेक किया जायेगा। शाम चार बजे महाआरती के साथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। ग्रहण समाप्त होने के बाद श्रद्धालु गंगा स्नान और दान करेंगे।

प्रयागराज में 78 प्रतिशत सूर्यग्रहण : जवाहर तारामंडल के निदेशक डॉ. रवि किरन ने बताया कि सूर्य ग्रहण की स्थिति वलयाकार रहेगी। प्रयागराज में सूर्यग्रहण 78 प्रतिशत ही दिखाई देगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, सिरसा, राजस्थान के सूरजगढ़, देहरादून और चमोली में पूरा सूर्यग्रहण दिखाई देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें