Hindi Newsधर्म न्यूज़Singh sankranti 2023 upay surya gochar
सिंह संक्रांति 2023: मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, सूर्य के तेज की तरह रौशन होगा भाग्य

सिंह संक्रांति 2023: मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, सूर्य के तेज की तरह रौशन होगा भाग्य

संक्षेप:

1 साल में 12 बार सूर्य देव राशियों में गोचर करते हैं और हर राशि में 1 महीने तक विराजमान रहते हैं। सूर्य देव के एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन को ही संक्रांति के रूप मनाया जाता है।

Aug 17, 2023 05:51 am ISTShrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सिंह संक्रांति 2023: वैदिक शास्त्रों के अनुसार 1 साल में 12 बार सूर्य देव राशियों में गोचर करते हैं और हर राशि में 1 महीने तक विराजमान रहते हैं। सूर्य देव के एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन को ही संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। 17 अगस्त के दिन कर्क राशि से अपनी राशि सिंह राशि में सूर्य देव गोचर करने वाले हैं, जिसे सिंह संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन दान पुण्य करने से कई विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेष राशि
मेष राशि के जातक किसी जरूरतमंद को गुड़, घी और चावल का दान करें। इससे जीवन की बाधाएं समाप्त होंगी और आर्थिक स्थितियां भी मजबूत रहेंगी। 

वृषभ राशि
सिंह संक्रांति के दिन सफेद दही, वस्त्र, चावल, गेहूं या दूध का दान करना वृषभ राशि वालो के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सिंह संक्रांति के दिन गरीबों को फल, सरसों का तेल, बेसन का हलवा और केसर आदि का दान करना चाहिए। 

कर्क राशि: सिंह संक्रांति के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए चावल, दूध, लाल कपड़ा और मिठाई का दान करना बेहद शुभ रहेगा। 

सिंह राशि: सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए सिंह राशि के लोगों को लाल कपड़ा, गेहूं, दाल, पीतल या गुड़ का दान करना चाहिए। 

कन्या राशि: इस विशेष दिन पर सूर्य देव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कन्या राशि के लोगों को किसी जरूरतमंद को कपड़े दान करना चाहिए साथ ही गाय की सेवा करनी चाहिए। 

तुला राशि: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या कपड़े दान में दें। वहीं, फल, और चावल का दान करना भी आपके लिए शुभ रहेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देना न भूलें। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग कपड़ा, फूल, घी और लाल चंदन दान में देना चाहिए। इससे आप पर सूर्य देव की असीम कृपा बनी रहेगी। 

धनु राशि: सिंह संक्रांति पर धनु राशि वालों के लिए पीतल, सोना और तांबा दान करना बेहद शुभदायक माना जा रहा है। इसके साथ ही आदित्य स्तोत्र और ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप भी करें। 

मकर राशि: सूर्य देव का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के जातकों को हरे रंग के कपड़े, पालक का साग या मूंग की दाल सिंह संक्रांति के दिन दान करना शुभ रहेगा। 

कुंभ राशि: सिंह संक्रांति पर सूर्य देव को खुश करने के लिए कुंभ राशि वाले गाय की सेवा करें और गुड़ खिलाएं।  वहीं, किसी जरूरतमंद को नीले वस्त्र, दान करें और भोजन कराएं।  

मीन राशि: सिंह संक्रांति के दिन पीले रंग के वस्त्र, पीतल के बर्तन और मिठाई का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए फलदायक रहेगा। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!