shukra will rise in cancer on 18 august the fate of these 3 zodiac signs is fixed the sum of great wealth - Astrology in Hindi Shukra Uday 2023: 18 अगस्त को शुक्र होंगे कर्क राशि में उदय, इन 3 राशियों का भाग्योदय तय, महा धनलाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़shukra will rise in cancer on 18 august the fate of these 3 zodiac signs is fixed the sum of great wealth - Astrology in Hindi

Shukra Uday 2023: 18 अगस्त को शुक्र होंगे कर्क राशि में उदय, इन 3 राशियों का भाग्योदय तय, महा धनलाभ के योग

शुक्र इस समय कर्क राशि में अस्त चल रहे हैं। जबकि 18 अगस्त को सावन माह के पुनः शुरुआत के दिन कर्क राशि में उदय होंगे। शुक्र के कर्क राशि में उदय से 3 राशियों का भाग्योदय होना तय है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 Aug 2023 05:41 AM
share Share
Follow Us on
Shukra Uday 2023: 18 अगस्त को शुक्र होंगे कर्क राशि में उदय, इन 3 राशियों का भाग्योदय तय, महा धनलाभ के योग

Shukra Uday In August 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के उदय या अस्त को बहुत बड़ी घटना माना गया है। अगर बात धन–वैभव के प्रतीक शुक्र ग्रह की हो तो यह और भी खास हो जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर कुछ ना कुछ शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। बता दें कि शुक्र इस समय कर्क राशि में अस्त चल रहे हैं। जबकि 18 अगस्त को सावन माह के पुनः शुरुआत के दिन कर्क राशि में उदय होंगे। शुक्र के कर्क राशि में उदय से 3 राशियों का भाग्योदय होना तय है। शुक्र के शुभ प्रभाव से इन राशि के जातकों को वैवाहिक सुख, धन–समृद्धि और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी।

मेष राशि
शुक्र के कर्क राशि में उदय से मेष राशि के जातकों की खुशियां वापस लौटेंगी। प्रॉपर्टी और गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए शुभ समय है।

कर्क राशि
कर्क राशि में ही शुक्र का उदय होने वाला है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आकर्षक आएगा। लोग आपसे मिलकर प्रभावित होंगे। धन समृद्धि आएगी। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना शुभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

मकर राशि
शुक्र के कर्क राशि में उदय से मकर राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां वापस आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलने लगेगा। विवाह के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!