ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshukra rashi parivartan in singh rashi venus transit in leo predictions horoscope rashifal positive good effects on zodiac signs Astrology in Hindi

आने वाले 14 दिन इन राशियों के लिए शुभ, शुक्र देव की रहेगी कृपा, दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय

शुक्र ग्रह इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता...

आने वाले 14 दिन इन राशियों के लिए शुभ, शुक्र देव की रहेगी कृपा, दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Jul 2021 06:05 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शुक्र ग्रह इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में होगी वृद्धि होती है। शुक्र 11 अगस्त तक सिंह राशि में ही रहेंगे। 11 अगस्त तक का समय कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं 11 अगस्त तक का समय किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है...

सिंह राशि

  • शुक्र ने सिंह राशि में ही प्रवेश किया है।
  • शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।
  • सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु, मकर, कुंभ , मिथुन और तुला राशि के लिए महत्वपूर्ण है सावन का महीना, शनि दशा से मुक्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  • वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • जीवन आनंद से भर जाएगा।
  • शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा।

एक- दूसरे के बिल्कुल विपरित होते हैं ये राशि वाले, वैवाहिक जीवन में रहता है मनमुटाव

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • सुख- सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें