Shukra rashi parivartan 2022: सितंबर में कन्या राशि में जा रहे है शुक्र, बनेगा त्रिग्रही योग, किन राशियों की चमकेगी किस्मत
सितंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इनमें से कई ग्रह अगल-अलग राशियों में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह ऐसा ग्रह है जो 15 सितंबर को अस्त हो रहा है और इसके बाद 24 सितंबर को शुक्र सिंह
इस खबर को सुनें
सितंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इनमें से कई ग्रह अगल-अलग राशियों में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र ग्रह ऐसा ग्रह है जो 15 सितंबर को अस्त हो रहा है और इसके बाद 24 सितंबर को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र को सुख, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। शुक्र का उदय 02 अक्टूबर को होगा। कन्या राशि में पहले से ही बुध और सूर्य विराजमान हैं। बुध , सूर्य और शुक्र के इस राशि में आने से तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा
शुक्र के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। इस राशि के लोगों को समाज में एक अलग स्थान मिलेगा। सभी लोग इनका सम्मान करेंगे। इसके अलावा धन आदि से जुड़ी आ रही परेशानी समाप्त होगी।
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का कन्या राशि में जाना बहुत सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के लोगों के लिए बिजनेस बहुत अच्छा और मंगल परिणाम लेकर आ रहा है। अगर आप नौकरी में हैं, तो आपकी स्थिति पहले से और भी मजबूत हो जाएगी।
कुंभ राशि के लिए शुक्र का गोचर अच्छा साबित होगा। इस राशि के लोगों के लिए शुक्र धन एश्वर्य के रास्ते दिखा रहा है। इसलिए इनके धन के नए साधन खुलेंगे। इसके अलावा अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम कर रखा है तो, आपको उसमें भी लाभ होगा।
शुक्र अस्त मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। शुक्र अस्त का इन राशियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।