ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShukra Rashi Parivartan 2022 luck unlucky zodiac read future predictions Venus has arrived in Aries Astrology in Hindi

शुक्र आ गए मेष राशि में, इन 5 राशियों की सोने सी चमकने वाली है किस्मत

शुक्र ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शुक्र के आने से 5 राशि वालों की किस्मत सोने सी चमकने वाली है। इस राशि के साथ पांच अन्य राशि के लोगों को भी लग्जरी लाइफ जैसी चीजों का आनंद मिलेगा

शुक्र आ गए मेष राशि में, इन 5 राशियों की सोने सी चमकने वाली है किस्मत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 27 May 2022 01:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शुक्र ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शुक्र के आने से 5 राशि वालों की किस्मत सोने सी चमकने वाली है। आपको बता दें कि शुक्र, धन. लवलाइफ, एश्वर्य वैभव आदि के कारक हैं। इनके कुंडली में सही स्थान पर होने से जातक को धन लाभ, मकान, ज्वैलरी, वैभव आदि से युक्त होता है और ऐशो आराम की जिंदगी जीता है। वहीं जिसकी कुंडली में शुक्र नीच के स्थान पर होते हैं, तो उन लोगों के सुख में कमी आती है। मेष राशि के साथ पांच अन्य राशि के लोगों को भी लग्जरी लाइफ जैसी चीजों का आनंद मिलेगा। इस राशि में शुक्र 27 दिन तक रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां जिनके सुखों में वृद्धि करने वाले हैं शुक्र देव
Shani jayanti 2022: आने वाली 30 तारीख को शनि जयंती, साढ़ेसाती, शनि ढैया वालों को राहत देगा यह उपाय

इन राशियों को मिलेगा लाभ
शुक्र के राशि परिवर्तन से पांच राशियों को मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि के लिए यह परिवर्तन बहुत ही खास है। इन पांच राशियों को सुख के सभी साधन शुक्र के इस राशि परिवर्तन से मिलेंगे। इस राशि परिवर्तन से इन राशियों को धन-वैभव, सुख संपत्ति, गहने, घर आदि सब कुछ मिलेगा। इन राशियों की किस्मत अच्छी रहेगी। शुक्र 23 मई को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में आए हैं। यही नहीं शुभ संकेत शुक्र इन 5 राशियों को दे रहे हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ संकेत भी दे रहे हैं। इन राशियों के लोगों को इन सभी में काफी कुछ खर्च करना पड़ेगा। वृष, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए कोई भी खास फायदा नहीं होने वाला। इसके अलावा कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह शुक्र अच्छा नहीं है। इनके सुखों में शुक्र कमी करने वाले हैं।

जुलाई में शनि होंगे वक्री, शनि ढैया वाली राशियों पर वक्री होने का ऐसे होगा प्रभाव , शनि जयंती पर ये उपाय दिलाएंगे लाभ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें