ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshukra ka rashiparivartan aaj jaane aapki rahi par kya hoga asar

शुक्र का राशि परिवर्तन आज, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

किसी भी ग्रह का राशि परितवर्तन जातक की कुडली और उसके दैनिक जीवन पर असर डालता है। 9 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। वह अब राशि से कन्या राशि पर रहेंगे। वैभव और भोग विलास के कारक शुक्र अब...

शुक्र का राशि परिवर्तन आज, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 09 Sep 2019 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

किसी भी ग्रह का राशि परितवर्तन जातक की कुडली और उसके दैनिक जीवन पर असर डालता है। 9 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन हो रहा है। वह अब राशि से कन्या राशि पर रहेंगे। वैभव और भोग विलास के कारक शुक्र अब करीब अगले 20 दिन तक कन्या राशि में रहेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ फलदायी होता तो कुछ के लिए निराश करने वाला होगा। जानें सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा-

मेष : इस राशि पर शुक्र की स्थिति सामान्य रहेगी। शुक्र की यह स्थिति आपके लिए कोई हानि या लाभ वाली नहीं होगी।

वृष : इस राशि के जातको लिए धनप्राप्ति के योग बनेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी और प्रसन्ना रहेगी।

मिथुन - इस राशि के जातकों को काम पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सहकर्मियों से चुनौती मिल सकती है। 

कर्क : इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। विज्ञान एवं तकनीक व करोबारियों को लाभ मिलने के आसार बनेंगे।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग है और प्रयोजनों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

कन्या : इस राशि के लिए यह राशि परिवर्तन खुशियां देने वाला रहेगा। सफलता मिलेगी और नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला-  इस राशि के जातकों शुक्र चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकता है। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप स्वयं पर भरोसा करें दूसरों पर नहीं।


वृश्चिक- इस राशि के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। किसी भी हानि या लाभ के योग नहीं हैं। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी और धन लाभ होगा।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सफलता दिलाने वाला रहेगा। भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन मिलने के योग बनेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों को इस दौरान नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि होने के योग।

कुंभ- इस राशि के जातकों में मानसिक संताप बढ़ेगा और राशि स्वामी बुध को उसके साथ होने से कर्ज भी बढ़ा सकता है।

मीन- अटके कार्यों को पूर्ण करवाएगा और दोस्तों से मुलाकात करवाएगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव भी पूर्ण हो सकते है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें