ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshukra ka rashi parivartan gochar kumbh rahi mein venus transit in Aquarius 2022 horoscope rashifal effects on zodiac signs Astrology in Hindi

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

शुक्र ग्रह कल राशि परिवर्तन करने जा रहा है।  इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।  ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास,

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 31 Mar 2022 05:43 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शुक्र ग्रह आज राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है।  ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे.... 

मिथुन राशि- 

  • वाणी में सौम्यता रहेगी। 
  • परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
  • किसी पुराने मित्र एवं भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।
  • आय में वृद्धि की संभावना है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

Shani Sade Sati 2022: अप्रैल में शनि के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों पर होने वाली है शनि की टेढ़ी नजर

कर्क राशि- 

  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 
  • माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग। 
  • स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।

Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च या 1 अप्रैल किस दिन है चैत्र अमावस्या, जानें सही तारीख

धनु राशि- 

  • धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। 
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।
  • परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जाना हो सकता है।
  • अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
  • कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

Rashifal : 31 मार्च को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर राशि- 

  • कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। 
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। 
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  • नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं। 
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • वाहन सुख का विस्तार संभव है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें