ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShukra Gohar 2022 Shukra will enter in the sign of Devguru Jupiter in 2022 these zodiac signs will be lucky Astrology in Hindi

देवगुरु बृहस्पति की राशि में इस बड़े ग्रह का होगा प्रवेश, 2022 में इन राशियों का होगा भाग्योदय

देवगुरु बृहस्पति को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 30 दिसंबर को गोचर...

देवगुरु बृहस्पति की राशि में इस बड़े ग्रह का होगा प्रवेश, 2022 में इन राशियों का होगा भाग्योदय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 29 Dec 2021 05:58 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

देवगुरु बृहस्पति को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक माने जाते हैं। शुक्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 30 दिसंबर को गोचर करेंगे। धनु राशि में शुक्र 27 जनवरी 2022 तक विराजमान रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन करीब 30 दिन में होता है। धनु राशि में शुक्र का गोचर चार राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। जानिए इन राशियों के बारे में-

मेष- मेष राशि वालों के लिए साल 2022 का पहला महीना काफी लकी साबित होगा। इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मेष राशि वालों के साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

31 दिसंबर तक इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, इस एक राशि के जातक रहें सावधान

कन्या- शुक्र गोचर काल में आपको धन लाभ होने के आसार रहेंगे। मेहनत के दम पर आपको सफलता हासिल होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और शुक्र ग्रह मित्र हैं। इसलिए कन्या राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए जनवरी का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप धन संचय में सफल रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

साल 2022 की ये 5 हैं सबसे अनलकी राशियां, भाग्य नहीं मिलेगा साथ, रहेंगी मुश्किलें

धनु- शुक्र गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आप धन लाभ में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय अच्छा है। धन का आगमन होता रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें