ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShukra Gohar 2022 From May 23 the special grace of Mother Lakshmi will be on these zodiac signs for a month Astrology in Hindi

Shukra Gohar 2022: 23 मई से इन राशि वालों पर एक माह तक रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, ये लोग रहें सावधान

Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। शुक्र गोचर की अवधि में कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

Shukra Gohar 2022: 23 मई से इन राशि वालों पर एक माह तक रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, ये लोग रहें सावधान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 24 May 2022 08:09 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shukra Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 23 मई 2022, सोमवार को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 27 दिन तक रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। शुक्र गोचर की अवधि में कुछ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान इन राशि वालों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे-

मेष- शुक्र गोचर का मेष राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपके यश व वैभव में वृद्धि होगी। करियर में सफलता हासिल होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुका धन वापस मिल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों पर शुक्र राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। करियर में आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

जून में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों के लिए समय भारी

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर आशातीत सफलता हासिल हो सकती है। वाणी पर संयम बरतें। लोगों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए शुक्र गोचर बेहद शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान आपको वाहन सुख मिल सकता है। शादी में आने वाली रुकावटों से मुक्ति मिलेगी। यह समय आपके लिए अनुकूल है। धैर्य व संयम बरतें।

कुंभ- कुंभ राशि वालों पर शुक्र गोचर की अवधि में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान आपको नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। पदोन्नति मिलने की संभावना है।

23 मई से इन 4 राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन, 29 तक बनेंगे बिगड़े काम

इन राशियों के जातक रहें सावधान-

शुक्र राशि परिवर्तन की अवधि में कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। इस दौरान हर फैसला बेहद सोच-समझ कर लेना चाहिए। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें