Shukra Gochar 2023: 15 फरवरी शुक्र गोचर से इन 6 राशियों के जीवन में होंगे चमत्कारिक बदलाव, बढ़ेगा धन का आवक
Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं, धन-संपदा, ऐश्वर्य, वैभव व सौंदर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों को लाभ होगा।
इस खबर को सुनें
Shukra Rashi Parivartan 2023: धन-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक शुक्रदेव 15 फरवरी को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 12 मार्च तक विराजमान रहेंगे। शुक्र को सुख-सुविधाओं का प्रदाता माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में शुक्र उच्च के माने गए हैं। जब शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं तो कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं। जानें शुक्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
महाशिवरात्रि पर इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की असीम कृपा, महादेव की हैं प्रिय राशियां
1. कर्क राशि- शुक्र गोचर आपकी राशि के भाग्य भाव में होगा। मीन राशि में शुक्र के प्रवेश करने से कर्क राशि वालों का भाग्योदय होगा। परेशानियां दूर होंगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबे वक्त से अगर कोई धन अटका है तो आपको वापस मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बनेंगे। नौकरी में नए अवसर के योग बन रहे हैं।
2. सिंह राशि- शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ होगा। इस दौरान पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर शुक्र राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर के लिहाज से भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के व्यापार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी कार्यशैली में निखार आएगा। हालांकि किसी प्रियजन के साथ अनबन हो सकती है।
4. वृश्चिक राशि- यह गोचर आपकी आय में वृद्धि प्रदान करेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
बुध गोचर आज, इन राशियों के जातक 22 फरवरी तक अपने खर्चों का रखें ध्यान, स्वभाव में भी होगा बदलाव
5. कुंभ राशि- शुक्र राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के करियर के लिए लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा।
6. मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर किसी व्यापार की शुरुआत के लिए मन बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।