ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShukra Gochar 2021 Venus transit in Leo on July 17 these zodiac signs including Scorpio and Aquarius will benefit Astrology in Hindi

Shukra Gochar 2021: 17 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे शुक्र, वृश्चिक और कुंभ समेत इन राशियों को होगा लाभ

जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने बुध, सूर्य और शुक्र समेत ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध गोचर आज यानी 07 जुलाई को हो चुका है। सूर्य के बाद शुक्र सिंह राशि में...

Shukra Gochar 2021: 17 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे शुक्र, वृश्चिक और कुंभ समेत इन राशियों को होगा लाभ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 07 Jul 2021 09:00 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने बुध, सूर्य और शुक्र समेत ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध गोचर आज यानी 07 जुलाई को हो चुका है। सूर्य के बाद शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन 17 जुलाई 2021 को होगा। इस दिन सिंह राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन सुबह 09 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस राशि में शुक्र 11 अगस्त 2021 तक रहेंगे।

शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। शु्क्र के राशि परिवर्तन से सिंह, वृश्चिक, कुम्भ और मीन के लिए धन और वैभव के रास्ते खुलेंगे। शुक्र गोचर इन राशि वालों के आर्थिक, पारिवारिक और करियर लाइफ में खुशियां लेकर जाएगा। 

1. सिंह- शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। ऐसे में यह गोचर आपके लिए महत्वपूर्ण है। सिंह राशि वालों के जीवन सुख-शांति की वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। शुक्र के प्रभाव से बिगड़े काम बनेंगे।

2. वृश्चिक- नौकरी करने वाले इस राशि के जातक इस समय थोड़ा सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति ये दूर रहने की सलाह दी जाती है। शुक्र गोचर काल में सफलता हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

3. कुंभ- शुक्र गोचर काल में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। साझेदारी से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। शुक्र गोचर काल में भाग्य से आपके काम बनेंगे।

4. मीन- मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर काल अनुकूल रहेगा। इस दौरान भाई-बहन में विवाद की स्थिति बन सकती है। शुक्र के प्रभाव से आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें