Wedding Shubh Muhrat 2021: इस साल खूब गूंजेगी शहनाई, अप्रैल से दिसंबर तक शादी के लिए 50 दिन शुभ

Apr 07, 2021 05:18 pm ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

हिंदू नववर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल, 2021, मंगलवार से हो रही है। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा और 17 अप्रैल को शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा। शुक्र ग्रह के उदय होने के बाद इस साल शादियों के लिए 50 दिन...

Wedding Shubh Muhrat 2021: इस साल खूब गूंजेगी शहनाई, अप्रैल से दिसंबर तक शादी के लिए 50 दिन शुभ

हिंदू नववर्ष की शुरुआत 13 अप्रैल, 2021, मंगलवार से हो रही है। 14 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा और 17 अप्रैल को शुक्र ग्रह उदय हो जाएगा। शुक्र ग्रह के उदय होने के बाद इस साल शादियों के लिए 50 दिन बेहद ही शुभ रहेंगे। 22 अप्रैल यानी राम नवमी के अगले दिन से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे, जो 15 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद चातुर्मास लग जाएगा, जिस वजह से मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे। फिर 15 नवंबर को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस साल मई और जून में विवाह के काफी शुभ मुहूर्त हैं।

22 अप्रैल से 15 जुलाई तक 37 शुभ मुहूर्त

  • 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक शादियों के लिए कुल 37 मुहूर्त रहेंगे। 

अप्रैल माह में विवाह के कुल 8 मुहूर्त रहेंगे।  

अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त

  • 22 अप्रैल 2021, गुरुवार
  • 24 अप्रैल 2021, शनिवार
  • 25 अप्रैल 2021, रविवार
  • 26 अप्रैल 2021, सोमवार
  • 27 अप्रैल 2021, मंगलवार
  • 28 अप्रैल 2021, बुधवार
  • 29 अप्रैल 2021, गुरुवार
  • 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार

मई माह में विवाह के कुल 15 मुहूर्त रहेंगे।
 
मई माह के शुभ मुहूर्त

  • 1 मई 2021, शनिवार
  • 2 मई 2021, रविवार
  • 7 मई 2021, शुक्रवार
  • 8 मई 2021, शनिवार
  • 9 मई 2021, रविवार
  • 13 मई 2021, गुरुवार
  • 14 मई 2021, शुक्रवार
  • 21 मई 2021, शुक्रवार
  • 22 मई 2021, शनिवार
  • 23 मई 2021, रविवार
  • 24 मई 2021, सोमवार
  • 26 मई 2021, बुधवार
  • 29 मई 2021, शनिवार
  • 30 मई 2021, रविवार

जून माह में विवाह के कुल 9 मुहूर्त रहेंगे

जून माह के विवाह मुहूर्त

  • 3 जून 2021, गुरुवार
  • 4 जून 2021, शुक्रवार
  • 5 जून 2021, शनिवार
  • 16 जून 2021, बुधवार
  • 19 जून 2021, शनिवार
  • 20 जून 2021, रविवार
  • 22 जून 2021, मंगलवार
  • 23 जून 2021, बुधवार
  • 24 जून 2021, गुरुवार

जुलाई माह में विवाह के कुल 5 मुहूर्त रहेंगे

जुलाई माह के विवाह मुहूर्त

  • 1 जुलाई 2021, गुरुवार
  • 2 जुलाई 2021, शुक्रवार
  • 7 जुलाई 2021, बुधवार
  • 13 जुलाई 2021, मंगलवार
  • 15 जुलाई 2021, गुरुवार

20 जुलाई से 15 नवंबर तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे

  • 20 जुलाई 2021 को आषाढ़ महीने के शुक्लपक्ष की देवशयनी एकादशी है। देवशयनी एकदाशी से मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इसके बाद 15 नवंबर को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 

नवंबर और दिसंबर में विवाह के कुल 13 मुहूर्त

  • 15 नवंबर से देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। नवंबर में 15 से शुरू होकर 13 दिसंबर तक विवाह के कुल 13 मुहूर्त रहेंगे।

नवंबर माह में विवाह के कुल 7 मुहूर्त रहेंगे।

नवंबर माह विवाह मुहूर्त

  • 15 नवंबर 2021, सोमवार
  • 16 नवंबर 2021, मंगलवार
  • 20 नवंबर 2021, शनिवार
  • 21 नवंबर 2021, रविवार
  • 28 नवंबर 2021, रविवार
  • 29 नवंबर 2021, सोमवार
  • 30 नवंबर 2021, मंगलवार

दिसंबर माह में विवाह के कुल 6 मुहूर्त रहेंगे।

दिसंबर माह विवाह मुहूर्त

  • 1 दिसंबर 2021, बुधवार
  • 2 दिसंबर 2021, गुरुवार
  • 6 दिसंबर 2021, सोमवार
  • 7 दिसंबर 2021, मंगलवार
  • 11 दिसंबर 2021, शनिवार
  • 13 दिसंबर 2021, सोमवार

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!