ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshradh 2021 pitru paksha panchami shradh today puja vidhi and samagri full list Astrology in Hindi

Panchami Shradh : पंचमी श्राद्ध आज, नोट कर लें श्राद्ध- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट

Panchami Shradh : भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ हो जाते हैं। आश्विन मास की अमावस्या तक पितृ पक्ष रहता है। पितृ पक्ष में पितरों से संबंधित कार्य किए जाते हैं। पितृ पक्ष में तिथि...

Panchami Shradh : पंचमी श्राद्ध आज, नोट कर लें श्राद्ध- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 25 Sep 2021 05:54 AM
ऐप पर पढ़ें

Panchami Shradh : भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितृ पक्ष आरंभ हो जाते हैं। आश्विन मास की अमावस्या तक पितृ पक्ष रहता है। पितृ पक्ष में पितरों से संबंधित कार्य किए जाते हैं। पितृ पक्ष में तिथि अनुसार श्राद्ध करने की मान्यता है। जिस व्यक्ति की मृत्यु जिस तिथि पर हुई हो, उसी दिन श्राद्ध किया जाता है। मृत्यु तिथि याद न होने पर अमावस्या के दिन श्राद्ध किया जाता है। आज पंचमी श्राद्ध है। आइए जानते हैं  श्राद्ध- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट...

श्राद्ध विधि

  • किसी सुयोग्य विद्वान ब्राह्मण के जरिए ही श्राद्ध कर्म (पिंड दान, तर्पण) करवाना चाहिए। 
  • श्राद्ध कर्म में पूरी श्रद्धा से ब्राह्मणों को तो दान दिया ही जाता है साथ ही यदि किसी गरीब, जरूरतमंद की सहायता भी आप कर सकें तो बहुत पुण्य मिलता है। 
  • इसके साथ-साथ गाय, कुत्ते, कौवे आदि पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का एक अंश जरूर डालना चाहिए।

2 अक्टूबर से इन 4 राशि वालों को करियर में होगा लाभ, शुक्र के प्रभाव से बनेंगे सभी बिगड़े काम

  • यदि संभव हो तो गंगा नदी के किनारे पर श्राद्ध कर्म करवाना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो घर पर भी इसे किया जा सकता है। जिस दिन श्राद्ध हो उस दिन ब्राह्मणों को भोज करवाना चाहिए। भोजन के बाद दान दक्षिणा देकर भी उन्हें संतुष्ट करें।
  • श्राद्ध पूजा दोपहर के समय शुरू करनी चाहिए. योग्य ब्राह्मण की सहायता से मंत्रोच्चारण करें और पूजा के पश्चात जल से तर्पण करें। इसके बाद जो भोग लगाया जा रहा है उसमें से गाय, कुत्ते, कौवे आदि का हिस्सा अलग कर देना चाहिए। इन्हें भोजन डालते समय अपने पितरों का स्मरण करना चाहिए. मन ही मन उनसे श्राद्ध ग्रहण करने का निवेदन करना चाहिए।

श्राद्ध पूजा की सामग्री: 

  • रोली, सिंदूर, छोटी सुपारी , रक्षा सूत्र, चावल,  जनेऊ, कपूर, हल्दी, देसी घी, माचिस, शहद,  काला तिल, तुलसी पत्ता , पान का पत्ता, जौ,  हवन सामग्री, गुड़ , मिट्टी का दीया , रुई बत्ती, अगरबत्ती, दही, जौ का आटा, गंगाजल,  खजूर, केला, सफेद फूल, उड़द, गाय का दूध, घी, खीर, स्वांक के चावल, मूंग, गन्ना।

धन- लाभ के लिए रोजाना करें ये काम, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां-

  • षष्ठी श्राद्ध - 27 सितंबर 2021
  • सप्तमी श्राद्ध - 28 सितंबर 2021
  • अष्टमी श्राद्ध- 29 सितंबर 2021
  • नवमी श्राद्ध - 30 सितंबर 2021  
  • दशमी श्राद्ध - 1 अक्तूबर 2021
  • एकादशी श्राद्ध - 2 अक्तूबर 2021
  • द्वादशी श्राद्ध- 3 अक्तूबर 2021
  • त्रयोदशी श्राद्ध - 4 अक्तूबर 2021
  • चतुर्दशी श्राद्ध- 5 अक्तूबर 2021
  • अमावस्या श्राद्ध- 6 अक्तूबर 2021

इस साल 26 सितंबर को श्राद्ध तिथि नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें