ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShiv Do not do this work even by mistake today Bhole Baba will get angry

Somvar: आज भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगे भोले बाबा नाराज

Somvar Special: सोमवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि कुछ कार्य सोमवार के दिन करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

Somvar: आज भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगे भोले बाबा नाराज
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 25 Sep 2023 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

Somvar Special: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन विशेष तौर पर भगवान शिव की विधिवत आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ प्रसन्न हो जाए तो जीवन की सभी मुश्किलें खुद-ब-खुद ही समाप्त होने लग जाती हैं। वहीं, सोमवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है। ऐसा माना जाता है कि कुछ कार्य सोमवार के दिन करने से प्रभु शिव रुष्ट हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं सोमवार के दिन किन कार्यों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए-

सोमवार को क्या न करें?

1- सोमवार के दिन भूलकर भी सफेद चीजों का दान करने से बच्चे इस दिन सफेद वस्त्र, दूध, शक्कर और दही जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

2- सोमवार के दिन राहुकाल के समय किसी भी शुभ काम या फिर यात्रा करने से बचना चाहिए ऐसा न करने पर अशुभ परिणाम झेलना पड़ सकते हैं।

3- सोमवार के दिन काले, नीले या फिर जामुनी कलर के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। शनि देव से संबंधित भजन और वस्त्र आदि भी सोमवार के दिन नहीं धारण करने चाहिए।

4- भूलकर भी सोमवार के दिन अपने माता-पिता से वाद-विवाद ना करें। ध्यान रखें कि आप अपने माता-पिता का अपमान ना करें और उन्हें कष्ट ना पहुंचाए। वही इस दिन अपने कुल देवता का अपमान भी नहीं करना चाहिए।

5- सोमवार के दिन पूर्व उत्तर या फिर आगे यह दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। वहीं, ज्यादा जरूरत पड़ने पर इन दिशाओं में अगर आपको यात्रा करनी है तो घर से निकलने से पहले अपोजिट डायरेक्शन में उल्टे कदम चलें फिर अपनी यात्रा शुरू करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े