ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologySharad Purnima 2021 Upay How to Please Maa Lakshmi on Sharad Purnima Upay and Totke kojagiri purnima 2021 date Astrology in Hindi

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से कभी नहीं होती पैसों की कमी, पढ़ें मान्यता

शरद पूर्णिमा का दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का जन्मदिवस माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान क्षीर सागर से प्रकट हुई थीं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा...

Sharad Purnima 2021: शरद पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से कभी नहीं होती पैसों की कमी, पढ़ें मान्यता
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 19 Oct 2021 06:59 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शरद पूर्णिमा का दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का जन्मदिवस माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन ही मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान क्षीर सागर से प्रकट हुई थीं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए शरद पूर्णिमा को काफी खास माना जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर सवार होकर धरती पर विचरण के लिए आती हैं। इस रात को कोजागरी रात भी कहते हैं। इस साल पंचांग भेद होने के कारण कुछ जगहों पर शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर और कुछ जगहों पर 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही कुछ उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से धन का अभाव नहीं होता है।

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी बरसाती हैं कृपा, स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं देवता

1. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए। इन वस्तुओं में मखाना, सिंघाड़ा, कमल का फूल, पान के पत्ते, सुपारी, इलायची और सफेद कौड़ी शामिल करना चाहिए। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात तो सफेद कौड़ियों से अवश्य खेलना चाहिए।

2. मां लक्ष्मी को पान अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में पान जरूर शामिल करना चाहिए। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया पान प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांटना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत घर आती है।

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा, यहां पढ़ें पावन व्रत कथा

3. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात अमृत वर्षा होती है। इसलिए कुछ घंटों के लिए चांद की रोशनी में केसर की खीर रखनी चाहिए। रात में उसे उठाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। बाद में इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए।

4. शरद पूर्णिमा पर अष्ट लक्ष्मी का पूजन बेहद शुभ फलकारी होता है। इस दिन एक सुपारी को कलावे से लपेटकर उसे अष्ट लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे धन के स्थान या तिजोरी में रख देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में हमेशा वास बना रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें