ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologysharad Purnima 2018 why we place kheer under sky know why

शरद पूर्णिमा 2018: इस दिन रात में खुले आसमान के नीचे रखी जाती है खीर, जानिए क्यों

अश्विन महीने की शरद पूर्णिमा बेहद खास होती है। कहा जाता है कि इस दिन रात को खीर खुले आसमान में रखी जाती है। जिसके बाद उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 24 अक्टूबर यानि...

शरद पूर्णिमा 2018: इस दिन रात में खुले आसमान के नीचे रखी जाती है खीर, जानिए क्यों
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीWed, 24 Oct 2018 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अश्विन महीने की शरद पूर्णिमा बेहद खास होती है। कहा जाता है कि इस दिन रात को खीर खुले आसमान में रखी जाती है। जिसके बाद उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा 24 अक्टूबर यानि आज मनाई जाएगी।

 

शरद पूर्णिमा की रात को चांद धरती को सबसे करीब होता है। कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा को चांद 16 कलाओं से संपन्न होकर अमृत वर्षा करता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। 

इस दिन व्रत रख कर विधि-विधान से लक्ष्मीनारायण का पूजन किया जाता है और रात में खीर बनाकर उसे रात में आसमान के नीचे रखा जाता है। इस दिन चंद्रमा की चांदनी का प्रकाश खीर पर पड़ना चाहिए। वहीं दूसरे दिन सुबह स्नान करके खीर का भोग अपने घर के मंदिर में लगाकर कम से कम तीन ब्राह्मणों को खीर प्रसाद के रूप में देकर  परिवार में बांटी जाती है। इस प्रसाद को ग्रहण करने से अनेक प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है। 

शरद पूर्ण‍िमा 2018: जानें किस दिन है पूर्णिमा, क्या है पूजा विधि

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें