ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshape of your thumb reveals about your future know here

आपके बारे में बताता है अंगूठा, जानें कैसे

मनुष्य की शारीरिक और मानसिक स्थिति के बारे में उसके शरीर की बनावट की मदद से जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद किसी खास चिन्ह के बारे...

आपके बारे में बताता है अंगूठा, जानें कैसे
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 13 Aug 2018 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मनुष्य की शारीरिक और मानसिक स्थिति के बारे में उसके शरीर की बनावट की मदद से जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद किसी खास चिन्ह के बारे में विस्तार से बताया गया है। हथेली की लकीरों की तरह ही अंगूठे की बनावट से भी व्यक्ति के स्वभाव व व्यवहार के बारे में कई राज जाने जा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

हस्तरेखा ज्योतिष: जीवन रेखा आपके बारे में बताती है ये 4 खास बातें

छोटा और मोटा अंगूठा
छोटे और मोटे अंगूठे वाले लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। जिन्हें किसी की जरा-सी बात पर भी गुस्सा आ सकता है, साथ ही ये लोग बहुत भावुक होते हैं।

लचीला अंगूठा
जिस मनुष्य का अंगूठा लचीला होता है, वह गंभीर और शांत स्वभाव का होता है और खुद को परिस्थिति के अनुसार आराम से ढाल लेता है। ये लोग पैसे कमाने के मामले में आगे रहते हैं, लेकिन किसी की बातों में आसानी से आ जाते हैं।

लंबी और गहरी है यह रेखा तो लंबी होगी उम्र

अंगूठे के बीच का बड़ा भाग
जिनके अंगूठे के बीच का भाग बड़ा होता है, ऐसे लोगों की नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है। जिस वजह से उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।

अंगूठे का ऊपरी हिस्सा मोटा
जिन लोगों के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा मोटा होता है, वे व्यक्ति काफी चालाक और स्वार्थी होते हैं।

छोटा अंगूठा
छोटे अंगूठे वाले लोग आसली स्वभाव के होते हैं। ये हर काम को धीरे-धीरे करते हैं, साथ ही मेहनत करने से बचते रहते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें