ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshani vakri saturn transit rashi parivartan horoscope future predictions lucky zodiac signs Astrology in Hindi

आज से इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की अपार कृपा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

shani vakri : शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ राशि वाल

आज से इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की अपार कृपा, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 05 Jun 2022 02:36 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनिदेव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनिदेव के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री और मार्गी होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव के कुंभ राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं शनि के कुंभ राशि में वक्री होने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे- 

मेष राशि- 

  • शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
  • इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि- 

  • शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
  • इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
  • धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

इन राशियों पर रहते हैं कर्मफल दाता शनिदेव मेहरबान, नहीं पड़ता अशुभ प्रभाव, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

धनु राशि- 

  • धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
  • समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
  • पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
  • निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें