ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Uday 2023 Shani Dev will rise just two days before Holi good days will come for these zodiac signs

Shani Uday 2023: होली से ठीक दो दिन पहले शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Shani Uday 2023: शनि के उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। इन राशि वालों को धन लाभ के साथ करियर में तरक्की शनिदेव की कृपा से मिल सकती है। जानें शनि उदय का प्रभाव-

Shani Uday 2023: होली से ठीक दो दिन पहले शनिदेव होंगे उदित, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 07 Feb 2023 12:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Shanidev Uday 2023 Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्यायदेवता माना गया है। शनि हर जातक को अपने कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल व बुरे कर्म करने वालों को दंडित करते हैं। वर्तमान समय में शनि अवस्था में हैं। शनि का उदय और अस्त होना कई राशियों पर प्रभाव डालता है। शनि 31 जनवरी 2023 को अस्त हुए थे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 06 मार्च 2023 को उदित होंगे। शनि के उदय होने से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों के लिए कष्टकारी स्थिति रहने वाली है। शनि का उदय जानें किन राशियों के लिए लाएगा अच्छे दिन-

बुध गोचर 2023: 7 फरवरी से इन 5 राशियों के धन में होगी वृद्धि, गोचर काल में मिल सकती है अच्छी खबर

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय लाभकारी सिद्ध होगा। इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। शनि के उदय होने से आपको धन लाभ हो सकता है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र व शनि के बीच मित्रता का भाव है। ऐसे में वृषभ राशि वाले इस अवधि में जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे।

2. सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए शनि का उदय होना लाभकारी रहने वाला है। धन का आवक बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा आराम मिलता जाएगा। शनिदेव की अराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि का उदित होना लाभकारी रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यस्थल में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शनि मंत्र का जाप करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

22 फरवरी तक इन राशियों की जिंदगी में आ सकता है भूचाल, आर्थिक रूप से टूटेगी कमर

4. कुंभ राशि- शनिदेव के उदय होने से कुंभ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन धन का आवक बना रहेगा। निवेश का भविष्य में लाभ मिलेगा। अटके काम बनेंगे। सेहत में सुधार होगा। शनिदेव का स्मरण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें