ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Uday 2023 From March 6 these 6 zodiac signs will be blessed by Shani Dev coming one month will be wonderful

Shani Uday 2023: 6 मार्च से इन 6 राशियों पर शनिदेव की होगी असीम कृपा, आने वाला एक महीने कटेगा शानदार

Shani Uday 2023: शनिदेव को न्याय देवता कहा गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। जानें शनि उदित होकर किन राशियों का करेंगे कल्याण-

Shani Uday 2023: 6 मार्च से इन 6 राशियों पर शनिदेव की होगी असीम कृपा, आने वाला एक महीने कटेगा शानदार
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 09 Feb 2023 05:13 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Surya Shani Yuti 2023, Shani Uday 2023: 6 मार्च 2023 को शनिदेव उदित होंगे। शनि ग्रह वर्तमान में अपनी कुंभ राशि में अस्त अवस्था में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी ग्रह अस्त अवस्था में कम शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में अस्त अवधि में शनिदेव की ऊर्जा में कमी आएगी। शनि उदित होकर कई राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। शनि उदय के प्रभाव से इन राशियों के आने वाले 30 दिन बेहद शानदार कटेंगे। आप भी जानें प्रभाव-

 मंगल की राशि मेष में गुरु का 12 वर्ष बाद गोचर, इन राशियों की साल भर रहेगी मौज

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए 6 मार्च से आने वाले 30 दिन बेहद लाभकारी रहने वाले हैं। इस अवधि में सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। अगर विदेश से जुड़े कोई काम जैसे वीजा-पासपोर्ट में दिक्कत आ रही है तो बाधाएं दूर होंगी। करियर में उत्थान के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि उदय सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संचार और संवाद में सुधार होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है।

3. मिथुन राशि- शनि उदय के दिन से आने वाले 30 दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाले हैं। परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। कार्यस्थल पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

महाशिवरात्रि का दिन मेष, वृषभ व कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी, होगा खूब फायदा

4. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनिदेव शुभ फल प्रदान करेंगे। इस दौरान निवेश से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। वाद-विवाद खत्म होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है। करियर में तरक्की मिल सकती है।

5. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों पर वर्तमान में शनि ढैय्या चल रही है। शनि उदय से आपको आपके जीवन की परेशानियां थोड़ी कम होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा।

6. कुंभ राशि- शनि उदय के प्रभाव से कुंभ राशि वालों का अटका काम पूरा होगा। इस दौरान आपको पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें