ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani transit in capricorn on mauni amavasya this zodiac sign shani sade sati change

मौनी अमावस्या के दिन शनि कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, इस राशि के बदलेंगे हालात

मौनी अमावस्या के दिन शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या के दिन शनि का राशि परिवर्तन का संयोग सालों बाद हो रहा है। शनि ग्रह को न्यायाधीश ग्रह कहा जाता है। यह राजा को...

मौनी अमावस्या के दिन शनि कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, इस राशि के बदलेंगे हालात
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Jan 2020 04:19 PM
ऐप पर पढ़ें

मौनी अमावस्या के दिन शनि राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या के दिन शनि का राशि परिवर्तन का संयोग सालों बाद हो रहा है। शनि ग्रह को न्यायाधीश ग्रह कहा जाता है। यह राजा को रंक बना सकते हैं तो रंक को राजा भी बना सकते हैं। जब यह राशि बदलते हैं तो दूसरी राशियों को भी प्रभावित करते हैं। शनि ग्रह एक राशि में ढाई वर्ष तक रहता है। अब 29 साल बाद यह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनि अगले ढाई वर्षों तक रहेंगे।

इस राशि परिवर्तन से एक और जहां कई राशियों के लिए शश नामक राजयोग बन रहे हैं तो कई राशियों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। इसके बाद मई में शनि वक्री होंगे और 29 दिसंबर 2020 तक वक्री रहेंगे। इसलिए विभिन्न राशिवालों को भगवान शिव का पूजन, जप, तप व दान करना चाहिए। 

शनि 30 साल बाद होंगे अपनी राशि मकर में, इन राशियों के लिए होगा राजयोग, पढ़ें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर

शनि के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि की साढ़े साती समाप्त होगी। जबकि कन्या और वृष राशि पर से शनि की ढैय्या उतर जाएगा। हालांकि वृश्चिक राशि वालें अभी तक परेशान रहे लेकिन इसके लिए उनकी कुंडली में दूसरे ग्रह भी बराबर के जिम्मेदार थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि शनि की साढ़े साती खत्म होने से अब वृश्चिक राशि को राहत मिलेगी। कारोबार का विस्तार होगा। कोई नया कारोबार भी प्रारम्भ हो सकता है। यात्रा अधिक रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती और तुला और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगा। इस तरह धनु,मकर और कुंभ पर शनि की साढ़े साती और मिथुन व तुला पर शनि की ढैय्या रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें