Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Sate Sati and Shani Dhaiya 2021 to 2026: Shani Rashi Parivartan for upcoming five years Know here details

2021-2026 तक इन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या का होगा असर, जानिए आने वाले पांच सालों में शनि की स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या कष्ट देती है। जिस जातक की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं तो उन्हें इस महादशा में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदेव को...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 9 May 2021 09:21 AM
share Share
Follow Us on
2021-2026 तक इन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या का होगा असर, जानिए आने वाले पांच सालों में शनि की स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या कष्ट देती है। जिस जातक की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर विराजमान होते हैं तो उन्हें इस महादशा में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनिदेव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। कहते हैं कि शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए शास्त्रों में वर्णित है कि व्यक्ति को बुरी संगति और बरे कर्मों से दूर रहना चाहिए। जानिए आने वाले पांच सालों में शनि की किस राशि पर होगी टेढ़ी निगाह-

साल 2021- वर्तमान में पांच राशियों पर शनि की महादशा चल रही है। मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या और मकर, धनु और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इन 5 राशियों में किसी भी राशि वाले को शनि के प्रकोप से मुक्ति नहीं मिलेगी।

साल 2022- ये साल धनु राशि वालों के लिए अहम होगा। इस साल धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। शनि के राशि परिवर्तन करते ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। जबकि कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। शनि की महादशा के तीन चरण होते हैं। 

साल 2023- इस साल शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। इसलिए कर्क, वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या और मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का असर रहेगा।

साल 2024- इस साल भी शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी गति से चलता है, जिसके कारण इसका प्रभाव राशि पर ज्यादा दिनों तक रहता है।

साल 2025- इस साल 29 मार्च को शनि मीन राशि पर प्रवेश करेंगे। जिससे मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। वहीं मेष राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती बनी रहेगी। इस साल सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। कर्क व वृश्चिक राशि वाले शनि की ढैय्या से मुक्ति पाएंगे।

साल 2026- इस साल शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।) 

अगला लेखऐप पर पढ़ें