Shani Sade Sati: कुंभ राशि वालों का कब शुरू होगा अच्छा समय? जानें क्या मिलेंगे फल
Kumbh Rashi Good Days: कुंभ राशि वालों पर शनिदेव की तिरछी नजर है क्योंकि इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। जानें कुंभ राशि वालों के कब शुरू होंगे अच्छे दिन-
Kumbh Rashi Good Days: राशिचक्र में कुंभ 11वीं राशि है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय कर्मदाता व ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। शनिदेव हर जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और वक्री अवस्था में चल रहे हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से कुंभ राशि पर ही शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है।
कुंभ राशि पर शुरू हुई थी शनि की साढ़ेसाती: कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2022 को शुरू हुई थी और 03 जून 2027 को पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। 17 जनवरी 2023 को शनि ने मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश किया था, जिसके बाद कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में जातक को शारीरिक, आर्थिक व मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। इस चरण में जातक को ज्यादा सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।
क्या होता है शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि के दूसरे चरण को सबसे ज्यादा पीड़ा पहुंचाने वाला व कष्टकारी माना गया है। जब शनि 12वें भाव से पहले घर में आता है तो शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ होता है। इस चरण में जातक को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाद-विवाद शुरू हो जाते हैं।
कुंभ राशि वालों के कब शुरू होंगे अच्छे दिन: ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि शनिदेव कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती की अवधि में कम प्रताड़ित करते हैं क्योंकि यह इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। कुंभ राशि वालों को 2027 में शनि की साढ़ेसाती से पूर्णतया छुटकारा मिल जाएगा और फिर शनिदेव की कृपा से आपके अच्छे दिन प्रारंभ हो सकते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।