ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Sade Sati Shani Sade Sati on Kumbh Makar and Dhanu know which Saturn phase on which zodiac sign

Shani Sade Sati: कुंभ समेत इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़े साती, जानें किस राशि पर कौन-सा चरण

शनिदेव इस साल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। हालांकि 23 मई को उनकी चाल में परिवर्तन होगा। 23 मई को शनि मार्गी से वक्री चाल चलेंगे। वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं और कुछ राशियों पर उनकी नजर...

Shani Sade Sati: कुंभ समेत इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़े साती, जानें किस राशि पर कौन-सा चरण
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 May 2021 09:01 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिदेव इस साल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। हालांकि 23 मई को उनकी चाल में परिवर्तन होगा। 23 मई को शनि मार्गी से वक्री चाल चलेंगे। वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं और कुछ राशियों पर उनकी नजर टेढ़ी है। शनि की चाल अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी होने के कारण माना जाता है कि शनि की महादशा से पीड़ित राशियों पर इनका लंबे समय तक प्रभाव रहता है। शनि अपनी साढ़े साती और शनि ढैय्या की दशा में जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जानिए इस वक्त किन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़े साती-

धनु, मकर व कुंभ पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव-

वर्तमान में कुंभ, मकर व धनु राशि पर शनि की साढ़े साती की दशा चल रही है। शनि जिस राशि में विराजमान होते हैं, उसके आगे और पीछे की राशि पर भी अपना प्रभाव डालते हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में हैं तो ऐसे में कुंभ और धनु राशि पर भी शनि की साढ़े साती का असर है।

ये 5 राशि वाले होते हैं सच्चे प्रेमी, क्या आप या आपका पार्टनर भी इस लिस्ट में है शामिल?

शनि की साढ़े साती दशा क्या होती है?

जब शनि किसी जातक की जन्मराशि से द्वादश या प्रथम या द्वितीय स्थान में होते हैं तो यह स्थिति शनि की साढ़े साती कहलाती है। इस अवस्था में शनि इस महादशा से पीड़ित राशि वालों को मानसिक कष्ट, शारीरिक कष्ट और गृह-क्लेश का सामना कराते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई  साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि का एक चक्र पूरा होने में करीब 30 साल का समय लगता है।

शनि की साढ़े साती के होते हैं तीन चरण-

शनि की साढ़े साती के तीन चरण होते हैं। एक चरण ढाई साल का होता है। पहले चरण में व्यक्ति को मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। दूसरे चरण में शनि आर्थिक और शारीरिक कष्ट पहुंचाते हैं। जबकि तीसरे और अंतिम चरण में शनि पहले हुए नुकसान की भरपाई कराते हैं। इसलिए शनि की साढ़े साती दशा उतरते समय अच्छी होती है।

चाणक्य नीति: दुश्मन को मात देने के लिए हमेशा इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी सफलता

कुंभ, मकर व धनु राशि में कौन-सा चरण चल रहा?

धनु राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का आखिरी यानी तीसरा चरण चल रहा है। ऐसे में इन राशि वालों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। इस दौरान आपको मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। शनि देव के बुरे प्रभाव से बचाव के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हनुमान जी और भगवान शंकर की पूजा से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें