ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Astrologyshani sade sati and dhaiya 2022 on which zodiac signs Pisces Cancer and Scorpio period astrology predictions remedies upay hanuman chalisa

Shani Sade Sati And Dhaiya : मीन, कर्क और वृश्चिक राशि पर शुरू होने वाली है शनि की महादशा, रहें सर्तक

इस समय मकर, कुंभ और धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन राशियों पर साल 2022 अप्रैल तक शनि की साढे़साती और ढैय्या बनी रहेगी। अगले साल 29 अप्रैल, 2022 को शनि...

Shani Sade Sati And Dhaiya : मीन, कर्क और वृश्चिक राशि पर शुरू होने वाली है शनि की महादशा, रहें सर्तक
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 25 Jun 2021 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

इस समय मकर, कुंभ और धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इन राशियों पर साल 2022 अप्रैल तक शनि की साढे़साती और ढैय्या बनी रहेगी। अगले साल 29 अप्रैल, 2022 को शनि का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी और कुछ राशियों से खत्म हो जाएगी। इस साल यानी 2021 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा, जिस वजह से मकर, कुंभ और धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना रहेगा।  ज्योतिष में शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है।

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती होगी शुरू

  • 29 अप्रैल, 2022 को शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। 

कर्क और वृश्चिक राशि पर शुरू होगी शनि की ढैय्या

  • शनि के राशि परिवर्तन से 29 अप्रैल, 2022 से कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। 

इन राशि वाले लोगों की होती है लव मैरिज, पार्टनर का रखते हैं पूरा ध्यान

मीन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को 29 अप्रैल, 2022 से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होगी। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से व्यक्तियों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...

  • शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • इस समय सोच- समझकर ही खर्च करें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • कार्यों में विघ्न आ सकते हैं।

शनि की वक्री चाल से इन राशियों को हो रहा है फायदा, जानें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

अभी से करें ये उपाय...

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान जी की पूजा- अर्चना करने से शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें