ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Rashi Parivartan on Kumbh Rashi Saturn zodiac change is important for these zodiac signs know about Saturn transit

शनि राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए है महत्वपूर्ण, जानिए शनि गोचर से जुड़ी सभी खास बातें

शनि को ज्योतिष शास्त्र में रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। शनि देव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव के जन्म कुंडली में अशुभ स्थान में होने पर जातकों को कष्टों का सामना...

शनि राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए है महत्वपूर्ण, जानिए शनि गोचर से जुड़ी सभी खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 24 Jun 2021 01:42 PM
ऐप पर पढ़ें

शनि को ज्योतिष शास्त्र में रहस्यमयी ग्रह माना जाता है। शनि देव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि शनिदेव के जन्म कुंडली में अशुभ स्थान में होने पर जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। शुभ स्थान व उच्च भाव में होने पर शनि शुभ फल देते हैं। वर्तमान में कुछ राशियां शनि की साढ़े साती व शनि ढैय्या महादशा की चपेट में हैं। शनि की महादशा की अवस्था में जातकों को आर्थिक, शारीरिक व मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 

इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़े साती-

वर्तमान में शनि की साढ़े साती धनु, कुंभ और मकर राशि वालों पर चल रही है। शनि की साढ़े साती से पीड़ित जातकों के बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह धन खर्च हो सकता है। सफलता पाने में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। शनि के राशि परिवर्तन के बाद धनु राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

ये राशियां शनि ढैय्या की चपेट में-

शनि ढैय्या की चपेट में मिथुन व तुला राशि है। शनि को नौ ग्रहों में विशेष स्थान प्राप्त है। शनि की अन्य ग्रहों की तुलना में गति धीमी होती है। जिसके कारण शनि ग्रह का प्रभाव ज्यादा समय तक रहता है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन व तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि राशि परिवर्तन का इन राशियों पर होगा प्रभाव-

शनि राशि परिवर्तन से मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। जिसके बाद इस महादशा की चपेट में मीन, कुंभ व मकर राशियां आ जाएंगी। शनि ढैय्या कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शुरू होगी।

कब होगा शनि का राशि परिवर्तन-

शनि का 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं है। शनि 29 अप्रैल 2022 को अपनी स्वराशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें