ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani rashi parivartan 2022 On April 29 saturn will change the zodiac these remedies will make things good Astrology in Hindi

Shani rashi parivartan 2022: 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे राशि, इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम

इस राशि में शनि 30 बाद आ रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों पर ढैया और साढ़ेसाती के प्रभाव भी पड़ेंगे। लेकिन इन राशि वालों को अच्छे कर्म करने के साथ शनि को खुश करने के उपाय भी करने चाहिए।

Shani rashi parivartan 2022: 29 अप्रैल को शनि बदलेंगे राशि,  इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 15 Apr 2022 05:01 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

शनिदेव अप्रैल में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए अच्छा और खराब दोनों तरह के प्रभाव दे सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार शनि को कर्मफलदाता और न्याप्रिय ग्रह माना जाता है। ऐसा कहरा जाता है कि जो जैसा कर्म करता है, शनि अपनी दशा में उसको वैसा ही फल देते हैं। शनि राजा को रंक तो रंक को राजा बना सकते हैं। शनि मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शनि 30 बाद आ रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों पर ढैया और साढ़ेसाती के प्रभाव भी पड़ेंगे। लेकिन इन राशि वालों को अच्छे कर्म करने के साथ शनि को खुश करने के उपाय भी करने चाहिए। यहां हम बता रहे हैं शनि के ऐसे ही उपाय जो आपको शनि के अशुभ प्रभावों से राहत दिलाएंगे।

गरीबों की मदद और ऐसे लोग जो असहाय है, अपने लिए कमा नहीं सकते, ऐसे लोगों की मदद करने से शनि प्रसन्न होते हैं। 
शनिवार के दिन गाय की सेवा करना और उसे चारा खिलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 
शनिवार को खासतौर पर भोजन करते समय अपने भोजन में से पहला निवाला निकाल कर कौवों को खिलाना चाहिए। 
अगर आप उच्च पद पर बैठें हैं तो आप अपने से नीचे काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। ऐसा करने से शनि प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें