दिवाली से पहले इन 3 राशियों को शनिदेव दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी, 4 नवंबर से न्याय देवता की होगी कृपा
Shani Margi 2023: शनि अपनी स्वराशि कुंभ में इस समय वक्री अवस्था में हैं। नवंबर में शनि मार्गी हो जाएंगे। जानें शनि मार्गी से किन राशि के जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

Shani Margi 2023 November: वर्तमान में ग्रहों के न्याय देवता शनिदेव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। शनि कुंभ राशि और मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में शनि का अपनी ही राशि में वक्री अवस्था में होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनिदेव 4 नवंबर तक कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे और फिर मार्गी यानी सीधी चाल में आ जाएंगे। शनि की वक्री चाल कष्ट व दुख का प्रतीक है लेकिन ग्रहों के न्यायाधीश मार्गी होकर कुछ राशियों को शुभ परिणाम प्रदान करेंगे। जानें शनि के मार्गी होने पर किन राशियों पर होगी शनिदेव की असीम कृपा-
वृषभ राशि: शनि की चाल में बदलाव होने पर वृषभ राशि के जातक आत्मविश्वास का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। घर में खुशियों का आगमन होगा। शनि की सीधी चाल आपके जीवन में सुख-समृद्धि व सौभाग्य लेकर आएगी। आर्थिक रूप से सभी स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आप इस दौरान कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक रूप से आप स्थिरता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपको अपने परिवार व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। करियर से जुड़े नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। शनिदेव आपको आपकी मेनहत का परिणाम प्रदान करेंगे। इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनिदेव अच्छे दिन लेकर आएंगे। आपको कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस करने वालों को शनिदेव की कृपा से मुनाफा होगा। आप घरेलू सुख-शांति व आनंद का अनुभव करेंगे। शनि ग्रह की कृपा से आपको नई नौकरी भी मिल सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Saumya Tiwariसंक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान


