ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News AstrologyShani Margi 2020 Shani Dev will change move from Tuesday learn ways to calm Shani

Shani Margi 2020: आज से शनि चलेंगे सीधी चाल, जानें इन्हें शांत करने के उपाय

Shani Margi 2020: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव आज (29 सितंबर 2020) से सीधी चाल चलेंगे। इसे शनि का मार्गी होना भी कहते हैं। शनि का मार्गी होना ज्यातिषीय दृष्टि से कुछ राशि के जातकों...

Shani Margi 2020: आज से शनि चलेंगे सीधी चाल, जानें इन्हें शांत करने के उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 29 Sep 2020 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

Shani Margi 2020: न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव आज (29 सितंबर 2020) से सीधी चाल चलेंगे। इसे शनि का मार्गी होना भी कहते हैं। शनि का मार्गी होना ज्यातिषीय दृष्टि से कुछ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी उथल-पुथल भरा होगा। 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 29 सितंबर 2020 से शनि की चाल सीधी होगी। इससे पहले 11 मई को शनि वक्री हुए थे उनकी शनिदेव की चाल वक्री थी। चनि की चाल में यह बदलाव कई राशियों के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी यह चाल परिवर्तन करियर, रुपए-पैसे और पारिवारिक स्थिति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। कुछ लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा तो कुछ को के लिए परेशानियां पैदा हो सकती हैं। आगे जाने शनि को शांत करने के उपाय-

इन पांच राशियों की बढ़ेगी परेशान-
1- मिथुन राशि, 2- सिंह राशि, 3- तुला राशि, 4- धनु राशि और 5- कुंभ राशि।


शनि को शांत करने के उपाय -
1- माता-पिता की सेवा, सम्मान करें। माता-पिता का सेवा और सम्मान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से आप अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं।
2- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:  
या
सूर्य पुत्रो दीर्घ देहो विशालाक्ष: शिव प्रिय:।
मंदाचाराह प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु में शनि:।।

मंत्र का जाप करके भी शनि के बुरे प्रभाव को कम  किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- राहु-केतु के बाद शनि 29 सितंबर से बदलेंगे चाल, जानें 5 राशियों पर क्या होगा असर

3- भगवान शिव को जल चढ़ाएं। मान्यता है कि शिव की कृपा या उनसे जुड़े दोषों को आप दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए शिव उपासना एक सिद्ध उपाय माना गया है। हालांकि आप अपपने पंडित या क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

हनुमान जी की पूजा शनि देव के प्रभाव को कम करेगी-

hanuman ji

4- हनुमान जी दूर करेंगे परेशानियां। शनि से जुड़ी दिक्कतें दूर भगवान शिव की तरह उनके अंशावतार बजरंगबली की साधना करने से भी समाप्त होती है। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली में शनि से जुड़े दोष भी दूर होते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें